Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • सरकार बालिकाओं और महिला सुरक्षा योजनाएं चला रही है : सीम धामी

सरकार बालिकाओं और महिला सुरक्षा योजनाएं चला रही है : सीम धामी

पेन पॉइंट , देहरादून: राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर खेल विभाग और राष्ट्रीय महिला आयोग ने खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला खिलाड़ियों के सम्मान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किय। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और उनकी सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को चला रही है। हमारी सरकार आगे भी कई नीतियों पर काम कर रही है। जिससे प्रदेश की महिलाएं देश और प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर सके।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने राज्य की बालिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि राज्य की बालिका खेल के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी नजरिये से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए खेल विभाग ने खेल छात्रवृत्ति देने के लिए उदयीमान योजना से बालिकाओं की संख्या को बालकों के बराबर रखा है। इसके तहत खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देने का प्रावधान किया गया है। खेल मंत्री ने कहा इस साल के अंत तक महिला खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की कार्ययोजना भी तैयार कर दी जाएगी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required