Search for:
  • Home/
  • राजनीति/
  • दावा : 2024 में कांग्रेस सरकार: 100 मोदी, 100 शाह आ जाएं, विपक्ष-कांग्रेस मिलकर भाजपा को हटा देगा

दावा : 2024 में कांग्रेस सरकार: 100 मोदी, 100 शाह आ जाएं, विपक्ष-कांग्रेस मिलकर भाजपा को हटा देगा

मीडिया रिपोर्ट्स : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा कर दिया है कि अगले 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुआई में पूरा विपक्ष मिलकर केंद्र की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। बता दें कि खड़गे मंगलवार को नगालैंड में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। जहाँ उन्होंने साफ़ किया कि भले ही अब 100 मोदी और 100 शाह आ जाएं, लेकिन सरकार कांग्रेस ही बनाएगी।

खड़गे ने कहा- ‘2024 में कांग्रेस की अगुआई में विपक्ष भाजपा को हटा देगा। हम इस बारे में दूसरी पार्टियों से भी बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो देश से लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा। खड़गे ने साफ़ आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऑटोक्रेट की तरह काम कर रहे हैं।

मोदी-भाजपा के बारे में खड़गे ने कहीं ये 4 बातें :

1. लोगों ने मोदी को चुना, 2024 में वही सबक सिखाएंगे
खड़गे ने कहा, ‘मोदी अक्सर कहते हैं कि वो अकेले इंसान हैं, जो देश का सामना करते हैं। इस देश में कोई दूसरा इंसान उन्हें छू नहीं सकता है। कोई लोकतांत्रिक व्यक्ति ऐसा नहीं कह सकता है। आपको ये याद रखना चाहिए कि आप लोकतंत्र में हैं। आप तानाशाह नहीं हैं। आपको लोगों ने चुना है और आपको चुनने वाले लोग 2024 में आपको सबक सिखाएंगे।’

2. हम संविधान और लोकतंत्र के साथ चलेंगे
वो बोले, ‘गठबंधन की सरकार केंद्र में आएगी और कांग्रेस अगुआई करेगी। हम दूसरी पार्टियों से बात कर रहे हैं। हम लोगों से बातचीत कर रहे हैं, उनसे अपने आइडिया शेयर कर रहे हैं। हम ये बात कर रहे हैं कि किस तरह से 2024 का चुनाव जीतें। अब भाजपा बहुमत में नहीं आएगी। दूसरी पार्टियों को साथ लाकर कांग्रेस की अगुआई में हमें बहुमत मिलेगा। हम संविधान और लोकतंत्र के साथ चलेंगे।’

3. कांग्रेस के लोगों ने आजादी के लिए जान दी, भाजपा ने नहीं
खड़गे ने कहा, ‘100 मोदी और शाह आ जाएं, ये हिंदुस्तान है। हमारे लोगों ने आजादी के लिए अपनी जिंदगी दी है। कांग्रेस के लोगों ने जान दी है। भाजपा के लोगों ने नहीं दी। एक भाजपा का आदमी बता दो जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी हो, जेल गया हो।’
4. आजादी के लिए लड़ रहे गांधी को इन्होंने मार डाला
उन्होंने कहा, ‘जो आदमी आजादी के लिए लड़ रहा था. महात्मा गांधी, उन्हें इन लोगों ने मार दिया। ऐसे लोग देशभक्ति की बात कर रहे हैं। हमें सिखा रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान दी। देश की एकता के लिए इंदिराजी ने, राजीव गांधी ने अपनी जिंदगी दी। भाजपा में किसने अपनी जान दी। उन्हें लगता है कि 2014 में ही आजादी आई है, उन्हें 1947 याद नहीं है।’

बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रायपुर में होने वाले अधिवेशन से पहले पार्टी में बड़े बदलावों की तैयारी कर रही है। फोकस नेताओं और वर्कर्स के बीच कनेक्शन और पार्टी फडिंग पर है। कांग्रेस में मेंबरशिप फीस बढ़ाई जा सकती है और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के मेंबर्स के लिए चुनाव भी हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 6 कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा। इसमें विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं। एजेंसी ने कोयला लेवी घोटाले में कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ में 4 दिन बाद, यानी 24 फरवरी को कांग्रेस का अधिवेशन होना है। इसमें सोनिया गांधी और राहुल भी आएंगे। इससे पहले ED ने छापे मारे हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required