Search for:

सावधान : उत्तराखंड में आ सकता है बड़ा भूकंप

– विशेषज्ञों का दावा उत्तराखंड, हिमाचल व नेपाल में आ सकता है बड़ा भूकंप
PEN POINT, DEHRADUN-  आप इन दिनों तुर्की में आए भूकंप की तस्वीरे देखकर जरूर भयावह होंगे। लेकिन, विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि भारत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित उत्तराखंड और हिमाचल के साथ ही नेपाल में कभी भी भारी भूकंप आ सकता है। भारतीय टेक्टानिक प्लेट के आगे बढ़ने से बड़े भूकंप की आशंका गहरा रही है।
धरती के नीचे भारतीय टेक्टानिक प्लेट हर साल 5 सेंटीमीटर आगे बढ़ रही है जिसकी वजह से हिमालय पर तनाव पैदा हो रहा है। यह तनाव आने वाले दिनों में बड़े भूकंप का कारण बन सकता है। हैदराबाद स्थित भू भौतिकी अनुसंधान संस्थान ने यह दावा किया है। संस्थान के वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी कई टेक्टानिक प्लेट्स से बनी है जिनमें से एक भारतीय टेक्टानिक प्लेट है। यह प्लेट्स हमेशा ही गतिशील रहती है। भारतीय टेक्टानिक प्लेट की गतिशीलता पर नजर बनाए रखने के उत्तराखंड में 18 सिस्मोग्राफ स्टेशन स्थापित किए गए हैं। भारतीय टेक्टानिक प्लेट हर साल 5 सेंटीमीटर गति से खिसक रही है, इस प्लेट के दायरे में उत्तराखंड, हिमाचल के साथ ही नेपाल का पश्चिमी हिस्सा भी आता है। इन इलाकों के बीच भूकंपीय अंतराल मौजूद है जिसकी वजह से इन तीनों इलाकों में भविष्य में बड़े भूकंप की संभावनाएं बन रही है।

 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required