Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • पौड़ी के अलावा देहरादून के रानीपोखरी और राजपुर प्लाजा में आग की घटनाएं

पौड़ी के अलावा देहरादून के रानीपोखरी और राजपुर प्लाजा में आग की घटनाएं

PEN POINT, PAURI/DEHRADUN: रंगोत्सव होली के त्यौहार के बाद पौडी और देहरादून जनपद में आग की घटनाएं सामने आई हैं। सबसे पहले पौड़ी में बीते देर रात बस अड्डे के पास नगर पालिका कॉम्प्लेक्स की दो दुकानों में अचानक आग लग गई। स्थानीय राहगीरों ने दुकान में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। जिस पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनो दुकानों में आग किन कारणों से लगी इसका अब तक पता नहीं लग पाया है। वहीं दुकानों में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। जिसका आकलन किया जा रहा है।

'Pen Point

वहीँ दूसरी खबर राजधानी देहरादून के डोईवाला के रानीपोखरी क्षेत्र से सामने आई है। यहाँ एक गन्ने के खेत में भीषण आग लग गयी। रानी पोखरी थाना क्षेत्र के लिस्ट्राबाद में किसान के गन्ने की फसल में आग से फसल का बड़ा नुक्सान हो गया। जानकारी के मुताबिक घटना देर रात 12 बजे के आसपास की है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। अनुमान के मुताबिक किसान की कई बीघा फसल जलकर राख हो गयी।

'Pen Point

वहीँ तीसरी आज लगने की घटना भी देहरादून के नामी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की है। खबर के मुताबिक आज सुबह सबेरे राज प्लाजा की तीसरे फ्लोर पर लोगों ने अचानक भीषण आग लगी देखी। जिसकी सूचना अग्निशमन और पुलिस को दी गयी। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गयी। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि इस बीच दुकानों के आग की चपेट में आने से लाखो का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required