Search for:
  • Home/
  • ताजा खबर/
  • चार राज्यों के विधान सभा चुनाव परिणाम से बीजेपी गदगद

चार राज्यों के विधान सभा चुनाव परिणाम से बीजेपी गदगद

PEN POINT, DEHRADUN : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों के चुनाव परिणाम तेजी से सामने आ रहे हैं. इन राज्यों में मतगणना के रुझान देखकर भाजपा नेताओं के चेहरे खिल गए हैं। मध्य प्रदेश में  सीएम आवास पर मतगणना के रुझान देखते हुए सीएम शिवराज, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह की तस्वीरें सामने आई हैं.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12.30 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 162 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ता में आने का ख्वाब देख रही कांग्रेस 65 सीटों पर ही आगे चल रही है। वहीं बसपा दो सीटों पर आगे है।

'Pen Point

जबकि दुसरे बड़े रही राजस्थान में भाजपा 111 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बसपा तीन सीटों पर आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटों पर और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।

'Pen Point

तेलंगाना में कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है और बीआरएस 38 सीटों पर आगे है। यहां भाजपा 10 सीटों पर और एआईएमआईएम 4 सीटों पर आगे चल रही है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required