Search for:

Budget Session: शोरशराबे में नहीं चल पाई संसद

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट 2023 पेश किया। आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में जैसे ही कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, हंगामा और शोर-शराबा होता रहा।

संसद के दोनों सदनों में आज विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते कामकाज नहीं हो सका। विपक्षी सदस्य चीन और अडानी के मुद्दे पर चर्चा के लिए अड़े रहे। लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे कुछ ही मिनट में स्थगित हो गई थी। लोकसभा में ‘मोदी-अडानी हाय-हाय’ के नारे लगाए गए। पीठासीन राजेंद्र अग्रवाल ने सदस्यों से शांत रहने और सीट पर बैठने के लिए कहा लेकिन विपक्षी सांसद नहीं माने। हंगामा बढ़ता देख संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी खड़े हुए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गलत परंपरा मत डालिए। राष्ट्रपति का संयुक्त सत्र में पहला भाषण था। लेकिन बावजूद इसके आज सांदड़ में कोई चर्चा नहीं हो पाई। सत्ता पक्ष की तरफ से सहयोग की गुहार लगाई गयी। आखिर में हंगामा शांत न होने पर लोकसभा की कार्यवाही 3 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बजट 2023 पेश होने के दूसरे दिन आज संसद में घमासान देखा गया। स्थगन प्रस्ताव के नोटिस दोनों सदनों में दिए गए थे। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे। ऐसे में 3-4 मिनट में ही स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राज्यसभा के सभापति ने भी नोटिस को उचित नहीं माना। इस पर सदस्य शोर मचाने लगे। इसके बाद उच्च सदन की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बाद में भी दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। दरअसल, आज कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ बॉर्डर के हालात पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था। यही नहीं, अडानी एंटरप्राइजेज के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर भी विपक्षी सांसद चर्चा करना चाहते थे और दो सांसदों ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था।

CPI(M) के राज्यसभा सांसद डॉ. वी शिवदासन ने भी रूल 267 के तहत हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था। लेकिन दोनों ही सदनों में सभापति ने इसे स्वीकार नहीं किया। बजट की घोषणाओं पर भाजपा के नेता तारीफ कर रहे हैं, वहीं पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने इसे संवेदनहीन बजट बताया है और कहा कि इसने ज्यादा लोगों की उम्मीदों को ठेस पहुंचाई है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required