Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • बागेश्वर उपचुनाव के बाद होगा उत्तराखंड में मंत्रीमंडल का विस्तार

बागेश्वर उपचुनाव के बाद होगा उत्तराखंड में मंत्रीमंडल का विस्तार

Pen Point, Dehradun : बागेश्वर उपचुनाव के बाद उत्तराखंड में मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस बाबत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा हुई है। समाचार ऐजेंसी एनआई के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीते रविवार को हरिद्वार में राज्य कोर कमेटी की बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच इस बारे में अलग से बैठक हुई है। जिसमें उत्तराखंड में मंत्रींडल विस्तार और राज्य के विभिन्न दायित्वों पर बातचीत हुई। कहा जा सकता है कि जल्द ही उत्तराखंड कैबिनेट में चार और मंत्री शामिल किये जाएंगे।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपनी रणनीति को आगे बढ़ा रही है। जिसमें मंत्रीमंडल विस्तार और दायित्वों के आवंटन जैसे कदम भी शामिल हैं। वहीं संगठन के स्तर पर भी राज्य भाजपा को कई जिम्मेदारियां मिली हैं।
उत्तराखंड में लंबे समय से मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा चल रही थी। 2022 विधानसभा चुना के बाद मंत्रीमंडल में तीन पद खाली रखे गए थे। जबकि कुछ समय पहले बागेश्वर विधायक और परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद मंत्रीमंडल में चार पद खाली हो गए। हालांकि मुख्यमंत्री के हर दिल्ली दौरे के बाद मंत्री मंडल विस्तार की खबरें आती रही हैं। लेकिन कुछ समय से इस माहौल पर विराम लगा हुआ है। लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए नए मंत्रियों के सरकार में शामिल होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वहीं सरकार में दायित्व पाने के इच्छुक लोग भी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मंत्रीमंडल विस्तार के साथ ही दायित्वों का आवंटन भी शुरू हो जाएगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required