Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • हल्द्वानी में बवाल के बाद कर्फ्यू छह की मौत और 300 से अधिक लोग घायल

हल्द्वानी में बवाल के बाद कर्फ्यू छह की मौत और 300 से अधिक लोग घायल

– कथित अवैध मदरसे और मस्जिद को ढहाने पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने किया हमला, रात भर जलता रहा बनभूलपुरा क्षेत्र, प्रशासन की दंगाईयों को देखते ही गोली मारने के आदेश
PEN POINT, DEHRADUN : हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में कथित तौर पर अवैध मदरसे और धर्मस्थल को गुरूवार शाम ध्वस्त करने गई पुलिस प्रशासन की टीम पर स्थानीय निवासियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। निर्माण को ध्वस्त करने के दौरान स्थानीय निवासी इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू किया तो बदले में लोगों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। कुछ ही घंटों में इसने दंगे का रूप ले लिया। गोलीबारी में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि पुलिस, प्रशासन, पत्रकारों समेत 300 से ज्यादा लोग घायल हुए। वहीं, इस हालात के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया और प्रशासन ने दंगाईयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए हैं।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस सुरक्षा में नगर निगम की टीम गुरूवार शाह तरप बजे मलिक के बगीचे में बने अवैध मदरसे व धर्म स्थल को ढहाने के लिए पहुंची थी। जेसीबी जैसे ही अवैध धर्मस्थल की ओर बड़ी आसापास के लोग भड़क गए और पथराव कर दिया। पुलिस और निगम की टीम तीनों ओर से घिर गई।
इस दौरान उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंक दिया। पुलिस की जीप जेसीबी दमकल की गाड़ी समेत कई दुपहिया वाहन फूंक दिए गए। आंसू गैस के गोले दागने और लाठी चार्ज के बाद भी जब हालात काबू में नहीं आए तो सबसे पहले अधिकारी जान बचाने के लिए मौके से भाग गए। पुलिस व निगम टीम जैसे तैसे वहां से निकली। प्रशासन ने उपद्रवियों को देखते ही पैर में गोली मारने के आदेश दिए। पिता पुत्र समेत छह लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया।
पथराव के बीच लोगों ने जेसीबी तोड़ दी और पुलिस की जीप समेत कई वाहनों में आग लगा दी। पथराव में 150 के करीब पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया। लेकिन छतों से हो रहे पथराव के बीच पुलिस कर्मियों के लिए मुश्किल हो रही थी। पुलिस अंदर ना आ पाए इसके लिए उपद्रवियों ने गलियों के आगे टायर जलाकर रास्ता रोक दिया। पुलिस उपद्रवियों से निपट ही रही थी तभी दूसरी ओर कुछ लोगों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required