Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • चार धाम में पहुंचे रिकॉर्ड यात्री, युवाओं की तादाद सबसे ज्यादा

चार धाम में पहुंचे रिकॉर्ड यात्री, युवाओं की तादाद सबसे ज्यादा

Pen Point, Dehradun : इस बार उत्‍तराखंड की चारधाम या‍त्रा में रिकॉर्ड तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। अब यह यात्रा अपने अंतिम दौर में है। दीपावली के बाद अन्‍नकूट पर्व पर चारों धामों के कपाट शीतकाल के लिये बंद हो जाएंगे। सर्दियों में शीतकालीन प्रवासों में ही बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगा व यमुना की पूजा अर्चना होगी। यात्रियों की तादाद पर नजर डालें तो 22 अप्रैल को शुरू हुई चारधाम यात्रा के पहले दो माह में ही बीस लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु पहुंच चुके थे। बरसात में खराब मौसम के चलते कई बार सरकार को यात्रा स्‍थगित करनी पड़ी। कई जगह बादल फटने और भूस्‍खलन से यात्रा रूट बाधित होता रहा। इससे यात्रियों की तादाद कम जरूर हुई लेकिन फिर भी यात्रा का सिलसिला जारी रहा।

बररसात के बाद अब तक चारधाम यात्रा में 40,36,357 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इनमें से, 15,25,183 लोगों ने बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन किए. इसके बाद केदारनाथ में 14,25,078, गंगोत्री में 6,12,719 और यमुनोत्री में 4,73,395 लोग पहुंचे।

आने वाले दिनों में पहुंचने वाले श्रद्धालु

  • केदारनाथ के लिए 18,457
  • बदरीनाथ के लिए 15,1,955
  • यमुनोत्री के लिए 43,132
  • गंगोत्री धाम के लिए 43,717

किस उम्र कि कितने श्रद्धालु

  • 20 से 40 वर्ष की आयु तक के 15 लाख से अधिक श्रद्धालु
  • 50 साल से ऊपर के 13 लाख श्रद्धालु
  • 10 साल तक के 93,500 बच्चे
  • 43 हजार विदेशी श्रद्धालु

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required