Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • डीएम साहेब बंदरों के आंतक से बचाइए, महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

डीएम साहेब बंदरों के आंतक से बचाइए, महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

PEN POINT NEW TEHRI: नई टिहरी में बंदरों के आतंक से लोग खासे परेशान हैं। इसी के चलते बसंत बिहार कॉलोनी की महिलाओं ने डीएम डॉ सौरभ गहरवार को कलेक्ट्रेट में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा आये दिन बंदर लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं।

बंदरों के हमलों से डरे हुए हैं। दहशत के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। यहाँ आए दिन बच्चों एवं महिलाओं पर बन्दर हमला कर रहे हैं। शिकायत करने पहुंची महिलाओं ने कहा कि पहले भी मामले में वन विभाग के अफसरों को बारे में शिकायत की गयी लेकिन विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। वन विभाग अभी तक इस पर चुप्पी साधे हुए बैठा है।

जिसके चलते जिलाधिकारी को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया है। महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही बंदरों से निजात नहीं दिलाई गयी, तो शहरवासी वन विभाग कार्यालय में धरने पर बैठने पर मजबूर होंगें। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि वन विभाग को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं कि बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required