Search for:

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार

पेन पॉइंट, रुड़की : थाना पिरान कलियर पुलिस ने नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल कलियर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सोमवार दोपहर उसके पति ने उसकी नाबालिक बेटी जिसकी उम्र करीब 13 साल है उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया था।

महिला ने बताया कि उस समय वह वह घर से बाहर गई थी और बाकी बच्चे भी घर से बाहर थे। उसके पति ने बेटी को अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। जब बच्ची की मां वापस लौटी तो उसने देखा कि बच्ची डरी सहमी बैठी है, मां के पूछने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कारवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। अब पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने बताया कि ने बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय के में पेश किया जा रहा है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required