Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • मंत्रों के साथ कबीर के दोहे और फैज की नज़्म को महसूस करें बंगाणी के इन चित्रों में

मंत्रों के साथ कबीर के दोहे और फैज की नज़्म को महसूस करें बंगाणी के इन चित्रों में

Pen Point, Dehradun: जगमोहन बंगाणी एक अलहदा चित्रकार हैं। शब्द चित्रों की अनूठी शैली से उन्होंने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनके शब्द जब कैनवास पर उतरते हैं, रंगों के साथ घुल मिलकर गहरे अर्थ छोड़ने लगते हैं। देखने वाले को ये शब्द संस्कृत मंत्र, कबीर के दोहे या फिर फैज की नज़्म को भी महसूस कराते हैं। हर कलाकार की तरह जगमोहन संवेदनशील है। लिहाजा समाज की बेहतरी की अपील भी अपने इसी फन के जरिए करते हैं। यहां उनके कुछ चित्रों की बानगी पेश है-

'Pen Point
गायत्री मंत्र- ‘ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्
'Pen Point
महामृत्युंजय मंत्र-  ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् 
'Pen Point
फैज़ की नज््म हम देखेंगे उर्दू भाषा में एक शक्तिशाली नज़्म है। यह आशा की अभिव्यक्ति है कि लोग एक दिन उत्पीड़न और क्रूरता का अंत देखेंगे। और पाकिस्तान में मुहम्मद जिया-उल-हक के दमनकारी शासन के विरोध में इस नज़्म की रचना की गई थी
'Pen Point
हिरण्यगर्भ- यह शब्द भारतीय विचारधारा में सृष्टि का आरंभिक स्रोत माना जाता है।हरण्यगर्भः समवर्तताग्रे भूतस्य जातः पतिरेक आसीत् द्य स दाधार पृथिवीं घामुतेमां कस्मै देवाय हविषा विधेम
'Pen Point
कबीर के दोहे

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required