Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • जोशीमठ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव

जोशीमठ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव

पेन पॉइंट, जोशीमठ : उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव सहित प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कई वरिष्ठ नेता आज जोशीमठ पहुंचे जहां पर उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी दिक्कतों को समझने का प्रयास किया।

प्रदेश प्रभारी ने प्रभावितों को राहत व बचाव कार्यों में हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। बता दें कि जैसे जोशीमठ के लोगों कि समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। वैसे वैसे इस पूरी घटना पर सियासत भी तेज होने लगी है। इस पर राज्य सरकार और तमाम विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बयानबाजी तेज होने लगी है। इस मौके पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कारन महारा, बद्रीनाथ क्षेत्र के विधायक राजेंद्र भंडारी सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required