Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • महेंद्र भट्ट के बयान पर जोशीमठ में उबाल, जलाया पुतला

महेंद्र भट्ट के बयान पर जोशीमठ में उबाल, जलाया पुतला

पेन पॉइंट,जोशीमठ : यहाँ नगर के अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्षरत जोशीमठ बंचाओ संघर्ष समिति सहित कांग्रेस, लेफ्ट, बाम दलों और आपदा प्रभावितों ने आज नटराज चौक जोशीमठ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का पुतला जलाया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और बद्रीनाथ क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे महेंद्र भट्ट ने सोमवार को जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के आंदोलन को माओ वादी विचार धारा से जुड़े लोगों का आंदोलन बताया था। जिसके बाद तुरंत इस पर बवाल मचना शुरू हो गया। आंदोलन से जुड़े तमाम लोग भट्ट से अपने बयान को वापस लेने और जोशीमठ के प्रभावितों से माफ़ी की मांग कर रहे हैं।

जोशीमठ भू धसाव के बाद उपजे हालातों से यहाँ लोग बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिसे लेकर वहां आंदोलन चल रहा है। ऐसे में आंदोलन को लेकर भट्ट के बयान पर लोगों में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। तमाम विपक्षी दल एक जुट होकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। लोगों में भरी आक्रोश में हैं।

महेंद्र भट्ट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा रायवाला प्रदेश कार्य समिति की बैठक में मीडिया को दिए गए “माओ वादी”जोशीमठ में आंदोलन कर रहे लोग लेफ्ट ओर आइसा से जुड़े वाले बयान को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया है, और महेंद्र भट्ट का जोशीमठ आने पर काले झंडे के साथ विरोध किए जाने की बात भी कही गई है, संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नजर में जोशीमठ में आंदोलन कर रहे लोग माओवादी है,जो दुर्भाग्यपूर्ण है, कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का ये वक्तव्य जोशीमठ के सभी भू धंसाव प्रभावितों का अपमान है, इसलिए आज जोशीमठ में प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भट्ट का विरोध जताने के लिए पुतला दहन हुआ है, उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रदेश प्रभारी द्वारा जिस तरह जोशीमठ के इस आंदोलन को माओ वादी आंदोलन करार दिया है, इससे उनकी जोशीमठ छेत्र के प्रति जिम्मेदारी और मानसिकता साफ दिखाई दे रही है, आपदा प्रभावित यहां किस हाल में शीतकाल में प्रशासन के दिए आसरों में घुट घुट कर जीवन यापन कर रहे है बीजेपी सरकार उनके पुनर्वास, मुआवजा, विस्थापन के लिए अबतक कुछ नहीं कर सकी उल्टा हमारे शांति पूर्ण आंदोलन को माओवादियों का आंदोलन बताया जा रहा है जो जोशीमठ के आपदा प्रभावितों का अपमान है,जोशीमठ की जनता का कहना है कि महेंद्र भट्ट दो बार बद्रीनाथ विधान सभा से चुनाव लडे है उनसे सवाल है कि क्या वो भी चीन से चुनाव लडे थे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required