Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • मानसून: सबसे ज्यादा बागेश्वर, उत्तरकाशी में सबसे कम बरसे बादल

मानसून: सबसे ज्यादा बागेश्वर, उत्तरकाशी में सबसे कम बरसे बादल

– बागेश्वर में सामान्य से 300 फीसदी ज्यादा हुई बारिश, देहरादून में जमकर बरस रहे हैं बादल
PEN POINT, DEHRADUN :प्रदेश भर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। नदियां उफान पर हैं जो जगह जगह भूस्खलन और भूधसांव ने भी मुसीबतें बढ़ा दी है। इसी सप्ताह राज्य में औसत बारिश से 24 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बागेश्वर में बारिश हुई है और उत्तरकाशी में इस पूरे सप्ताह सबसे कम बारिश हुई।
प्रदेश में भारी बारिश मुसीबतों का सबब बनी हुई है। गंगोत्री नेशनल हाईवे पिछले तीन दिनों से बंद है तो दर्जनों गांव पर भूस्खलन भूधसांव से खतरा मंडरा रहा है। बीते एक हफ्ते में ही राज्य में मानसूनी बारिश सामान्य के मुकाबले 24 फीसदी ज्यादा बरसे हैं। बागेश्वर जिले में 235.6 एमएम बारिश हुई जो सामान्य बारिश से 300 फीसदी ज्यादा है। जबकि, देहरादून में 142 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से 11 फीसदी अधिक है। वहीं, सबसे कम बारिश उत्तरकाशी जनपद में हुई। यहां 22 एमएम बारिश हुई जो यहां सामान्य से करीब 78 फीसदी कम है।

तीन हजार के करीब सड़के प्रभावित, खेती किसानी को भी नुकसान
प्रदेश में भारी बारिश से सबसे अधिक नुकसान सड़कों और पुलों के क्षतिग्रस्त होने से हुआ है। अब तक 2,749 सड़कें भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि 63 पुलों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कुछ सरकारी भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। सड़कों, पुलों और भवनों को ठीक करने के लिए अब तक 36,742.85 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। प्रदेश में भारी बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। जलभराव के कारण 8582.28 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसल बर्बाद हुई है। वहीं, 38.18 हेक्टेयर भूमि या तो बह गई है या भूस्खलन की चपेट में आकर बर्बाद हो गई है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required