Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • नरेंद्र सिंह नेगी के घर जाकर उन्हें दिया जाए पद्म पुरस्कार: कुमार विश्वास

नरेंद्र सिंह नेगी के घर जाकर उन्हें दिया जाए पद्म पुरस्कार: कुमार विश्वास

Pen Point, Shrinagar : जाने माने कवि कुमार विश्वास ने प्रख्यात लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की खुली पैरवी की है। मंगलवार की शाम श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आयोजित कवि सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। कुमार विश्वास ने अपने काव्य पाठ से पहले इसी बात को लोगों के सामने रखा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गढ़वाल की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं नरेन्द्र सिंह नेगी, वो मेरे अग्रज और प्रेरणाश्रोत हैं, उन्हें पद्म श्री मिलना चाहिए और इस तरह मिलना चाहिए की सरकार को उन्हें बुलाने की बजाय उनके घर पर जाकर यह सम्मान देना चाहिए। इसके लिए वे पूरी तरह हकदार हैं। कुमार कार्यक्रम में मौजूद उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और श्रीनगर विधायक डॉ धन सिंह रावत से भी गुजारिश की, कि वो भी इस बाबत जरूरी पहल करें।
नेगी के रचना संसार को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि नेगी जनता के कवि हैं, जिनके लिखे गीतों से सरकार पलट जाती है। अगर भाजपा वाले कहीं कोई गड़बड़ कर रहे होंगे तो वो पर भी गीत बनाने से गुरेज नहीं करेंगे।
गौरतलब है की उत्तराखान में सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले नरेंद्र सिंह नेगी को अभी तक पद्मश्री जैसा सम्मान नहीं मिला है। जबकि विभिन्न मंचों से यह मांग उठती रही है। उत्तराखंड में शयादभी ऐसा कोई लोक कलाकार हो जिसको पद्मश्री दिए जाने की मांग जनता की ओर से की जा रही हो। हालांकि नेगी खुद कई इंटरव्यूज में इस पर अपनी राय रखते हुए कह चुके हैं की लोगों के मन में रचने बसने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required