Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • अब खाना नहीं हवा मांग रहे सुरंग में फंसे मजदूर, अंदर का हाल बताया

अब खाना नहीं हवा मांग रहे सुरंग में फंसे मजदूर, अंदर का हाल बताया

Pen Point, Dehradun : सिलक्‍यारा टनल धंसने से उसके अंदर फंसे चालीस मजदूरों का रेस्‍क्‍यू का काम जारी है। अड़तालीस घंटे से भी ज्‍यादा समय से चालीस मजदूर सुरंग के अंदर हैं। बीते सोमवार को प्रशासन की वॉकी टॉकी से इन मजदूरों से बात हुई थी। जिसके बाद उनके लिये पाइप के जरिये चने के पैकेट व पानी भेजा गया था। राहत बचाव के इस काम में सबसे बड़ी बाधा सुरंग के एक हिस्‍से में लगातार गिर रहा मलबा है। फिर भी सुरक्षाकर्मी सुरंग में काफी नजदीक तक पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मियों को मजदूरों की आवाजें भी सुनाई दी है। जिससे कहा जा सकता है कि जल्‍द ही मजदूर सुरंग के घुप्‍प्‍ अंधेरे से निकाल लिये जाएंगे। फिलहाल अब तक मजदूरों से जो बातचीत हुई है उसमें उन्‍होंने खाने की बजाए अंदर हवा भेजने की बात कही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सुरंग के अंदर हवा न होने से बहुत ज्‍यादा गर्मी हो गई है, जिससे मजदूर परेशान हैं।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान प्रांतीय रक्षक दल के रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मलबा हटाने के काम में लगे लोगों की मजदूरों से बात हुई है। जिसमें मजदूरों ने कहा कि जो खाना आप लोग भेज रहे हैं वो अब ना भेजें, लेकिन हवा भेजें यहां अंदर बहुत ज्‍यादा गर्मी हो रही है। उन्‍होंने ये भी बताया कि हमारी साइड से टूट रहा है। चौहान बताते हैं कि इस वक्‍त 205 मीटर पर मलबा हटाने का काम चल रहा है और मजूदरों के मुताबिक वे 270 मीटर पर मौजूद हैं, यानी अब भी पचास साठ मीटर की दूरी और बची है।

वहीं मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी लगातार इस राहत बचाव कार्य पर नजर रखे हुए हैं। केंद्र सरकार भी इस घटना का लगातार अपडेट ले रही है। वहीं उततरकाशी जिला प्रशासन और राज्‍य का आपदा प्रबंधन तंत्र घटनास्‍थल पर डेरा डाले हुए है।

सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों में अधिकांश मजदूर यूपी व झारखंड के हैं। वहीं उत्‍तराखंड के दो मजदूर भी इनमें शामिल हैं।

ये मजदूर फंसे हैं सुरंग में

1.गब्बर सिंह नेगी पुत्र उदय सिंह निवासी ग्राम बिशनपुर कुंभीचौड़ कोटद्वार

2.पुष्कर पुत्र नमालूम निवासी पिथौरागढ़

3.सोनू शाह पुत्र स्वालिया शाह निवासी ग्राम साहनी बिहार

4.वीरेंद्र किसकू पुत्र मुन्नी लाल निवासी तेतरिया कटोरिया बिहार

5.सुशील कुमार पुत्र राजदेव विश्वकर्मा निवासी ग्राम चंदनपुर बिहार

6.सबाह अहमद पुत्र मिसबाह अहमद ननासी ग्राम पेउर भोजपुर बिहार

7.जयदेव परमानिक पुत्र तापश परमानिक निवासी निमडांगी हुगली पश्चिम बंगाल।

8.मानिर तालुकदार पुत्र केतालुकदार निवासी पश्चिम बंगाल

9.सेविक पखेरा पुत्र असिंध पखेरा निवासी हरीनाखली पश्चिम बंगाल

10.संजय पुत्र वीरेन निवासी कोकराझार असम

11.राम प्रसाद पुत्र रूपेन नरजरी कोकराझार असम

12.विश्वजीत कुमार पुत्र हेमलाल महतो ग्राम सिमराधाब झारखंड

13.सुबोध कुमार पुत्र बुधन कुमार ग्राम सिमराधाब झारखंड

14.अनिल बेदिया पुत्र चकरू बेदिया निवासी खिराबेरा रांची झारखंड

15.श्राजेंद्र बेदिया पुत्र श्रवण बेदिया निवासी खिराबेरा रांची झारखंड

16.सुकराम पुत्र वढन बेदिया निवासी खिराबेरा रांची झारखंड

17.टिंकू सरदार पुत्र बोनू सरदार निवासी दुमरिया झारखंड

18.गुनोधर पुत्र रिसपाल निवासी बाराबोतला झारखंड

19.रणजीत पुत्र रिसपाल निवासी बाराबोतला झारखंड

20.रविंद्र पुत्र धनंजलय नायक निवासी दुमरिया झारखंड

21.समीर पुत्र संतोष निवासी दुमरिया झारखंड

22.महादेव पुत्र घासी राम नायक निवासी सिंहभूम झारखंड

23.भुक्तू मुर्मु पुत्र बसेत मुर्मु बांकीसोल झारखंड

24.चमरा उरांव पुत्र भगतु उरांव ग्राम लरता कुर्रा झारखंड

25.विजय होरो पुत्र अर्जुन होरो ग्राम गुमड लरता झारखंड

26.गणपति पुत्र खिदुवा ग्राम मदुगामा कुर्रा झारखंड

27.संजय पुत्र बीरेन निवासी कोकराझार झारखंड

28.विशाल पुत्र नामालूम निवासी मंडी हिमाचल प्रदेश

29.धीरेन पुत्र नामालूम निवासी बडाकुदर ओडिशा

30.विशेषर नायक पुत्र महेश्वर नायक निवासी मयूरभंज ओडिशा

31.भगवन बत्रा पुत्र मंतू बत्रा ग्राम नवरंगपुर ओडिशा

32.तपन मंडल पुत्र मंतू लाल निवासी सनकरसनापुर ओडिशा

33.राजू नायक पुत्र नामालूम निवासी मयूरभंज ओडिशा

34.अखिलेश कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी कोलाना मिर्जापुर उत्तरप्रदेश

35.अंकित पुत्र नामालूम निवासी ग्राम मोतीपुर उत्तरप्रदेश

36.राम मिलन पुत्र सुख सागर निवासी मोतीपुर उत्तरप्रदेश

37.सत्यदेव पुत्र रामसागर निवासी मोतीपुर उत्तरप्रदेश

38.संतोष पुत्र विशेश्वर निवासी मोतीपुर उत्तरप्रदेश

39.जय प्रकाश पुत्र गनू निवासी मोतीपुर उत्तरप्रदेश

40.राम सुंदर पुत्र मनीराम मोतीपुर उत्तरप्रदेश

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required