Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • नेपाल में आदिपुरूष पर बवाल बढ़ा, सभी भारतीय फिल्मों पर बैन

नेपाल में आदिपुरूष पर बवाल बढ़ा, सभी भारतीय फिल्मों पर बैन

Pen Point, Dehradun : आदिपुरूष फिल्म से उपजा विवाद अब भारत के बाहर पहुंच गया है। नेपाल के काठमांडू के बाद अब पोखरा शहर में भी इस फिल्म के कारण सभी भारतीय फिल्मों पर रोक लगा दी गई है। फिल्म के एक डायलॉग में जानकी को भारत की बेटी बताए जाने पर यह बवाल मचा है। हालांकि नेपाल में डॉयलॉग में भारत को म्यूट किया गया था, लेकिन ओरिजिनल फिल्म के डायलॉग को लेकर वहां लोगों में गुस्सा है। जिसका खामियाजा अन्य भारतीय फिल्मों को भी भुगतना पड़ रहा है।
निशाने पर हैं निर्माता निर्देशक और डायलॉग राइटर
नेपाल में भारतीय फिल्मों का बड़ा दर्शक वर्ग है। हाल ही में वहां भी आदि पुरूष फिल्म रिलीज की गई थी। इस फिल्म के डॉयलॉग्स के साथ ही चरित्र चित्रण और सिनेमाटोग्राफी को लेकर भारत में हंगामा मचा हुआ है। रामायण के नाम घटिया फिल्म परोसे जाने का आरोप फिल्म के निर्माता निर्देशक पर लग रहे हैं। खास तौर परं फिल्म के डॉयलॉग लिखने वाले गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला लोगों के निशाने पर हैं। गौरतलब है कि फिल्म रिलीज से पहले मनोज मुंतशिर ने ही इसके प्रचार प्रसार का बीड़ा उठाया हुआ था।
बीते सोमवार को नेपाल में काठमांडू के मेयर ने आदि पुरूष के प्रदर्शन पर बैन लगा दिया। साथ ही ऐलान किया कि फिल्म में सीता को भारत की बेटी बताए जाने वाले डायलॉग को ठीक ना किये जाने तक सभी भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक रहेगी।
काठमांडू के बाद मंगलवार को नेपाल के जाने माने पर्यटन नगर पोखड़ा में भी आदिपुरूष को बैन कर दिया गाय है। यहां भी वही शर्त दोहराते हुए भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।

नेपाल के जनकपुर में है सीता मंदिर
नेपाल में करीब अस्सी फीसदी हिंदू आबादी है। जाहिर है कि वहां भी लोगों की रामायण में बड़ी आस्था है और वे सीता का संबंध जनकपुर से जोड़ते हैं। जो राजा जनक के मिथिला साम्राज्य का अहम हिस्सा था। राजा जनक ने सीता को गोद लेकर उनका पालन पोषण किया था, इसीलिए उनका एक नाम जानकी भी है। जनकपुर में जानकी मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। इसीलिए फिल्म में जानकी को भारत की बेटी कहे जाने पर नेपाल के लोगों को आपत्ति है। साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल यात्रा के दौरान जनकपुर से अयोध्या बस सेवा का भी उद़घाटन किया था।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required