Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, नहीं हो पाई पहचान

युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, नहीं हो पाई पहचान

PEN POINT, DEHRADUN : देहरादून  जिले के कालसी तहसील क्षेत्र के राजस्व क्षेत्र समाल्टा में खड्ड से एक युवक का शव मिला है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबर के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह साहिया समाल्टा सड़क पर स्थित मौका गाड खड्ड में चारा पत्ती लेने गए लोगों ने एक युवक को औंधे मुंह पड़ा देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गयी इसके बाद ग्रामीणों ने यह जानकारी राजस्व उप निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा को दी।

सूचना मिलते ही तत्काल राजस्व उप निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान शव की पहचान की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, लेकिन उसमें लॉक लगा हुआ है। एसडीएम हर गिरी गोस्वामी ने बताया कि पोस्टमार्टम से ही मौत का कारण पता चल पाएगा। मामले में हत्या समेत सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

चारा पत्ती लेने गए लोगों ने एक युवक को औंधे मुंह पड़ा देखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा को दी जिसके बाद राजस्व उप निरक्षक मौके पर पहुंचे थे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required