Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • मानव सभ्यता को नई ऊंचाइयों से रूबरू कराने वाला दिन

मानव सभ्यता को नई ऊंचाइयों से रूबरू कराने वाला दिन

PEN POINT: आकाश में असंख्य तारों सूरज चाँद और अन्य ग्रहों को लेकर मानव विकास के इतिहास में न जाने कितने किस्से कहानियाँ सदियों से बुनी सुनी और सुनाई जाती रही हैं। लेकिन आखिरकार मनुष्य की जिज्ञासा ने शिक्षा, विज्ञान और आविष्कार के जरिये वहां तक का सफर तय करने में कामयाबी हासिल कर ली। इसके बाद समाज में प्रचलित  कई आधारहीन किस्से कहानियों को खारिज कर कई नई जानकारियां सामने लाने का काम किया और आज वह वहां मानव वस्ती बसाने के रास्ते तलाशने में जुटा हुआ है। इसके लिए मानव ने बहुत लंबा सफर तय किया। जी हाँ आज 12 अप्रैल के मौके पर हम बात कर रहे हैं मानव अंतरिक्ष यात्रा की।

दुनियाभर में हर साल 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन ही मानव जाति के भविष्य के लिए जरूरी समझी जाने वाली अंतरिक्ष युग की शुरुआत हुई। यह दिन इसलिए विशेष है क्योंकि यह दिन मानव के सतत विकास और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए उन लक्ष्यों को हासिल करने और लोगों के जीवन को और बेहतर बनाने में अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी के जरूरी योगदान को साबित करता है। इसके अलावा मानव को यह कदम शांतिपूर्ण लक्ष्यों और धरती के अलावा बाहरी स्थानों में मनुष्य की पहुंच बनाने और उसकी इच्छाओं को पाने की लालसा को तय करना है।

अब बताते हैं कि अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाला पहला मानव यूरी गगारिन था, इन्होंने ही 12 अप्रैल, 1961 के दिन अंतरिक्ष में पहली उड़ान भरी। इस उड़ान के साथ, गगारिन धरती की परिक्रमा करने वाले पहले इन्सान बन गए। उन्हें कई पदक और उपाधियों से सम्मानित किया गया, जिसमें सोवियत संघ के हीरो , उनके देश का सर्वोच्च सम्मान शामिल है।

याद दिलादें कि 4 अक्टूबर 1957 को पहला मानव निर्मित पृथ्वी उपग्रह स्पुतनिक बाहरी अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया।
दशकों से इन्सानी जरूरतों के लिए प्राकृतिक संसाधनो का बेतरतीव दोहन किया जा रहा है। एसे में इंसानी भविष्य की जरूरतों को देखते हुए धरती के अलावा उसके बाहर अवसरों की तलास की जा रही है। धरती पर खतरा मंडरा रहा है। यहां प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया है। ऐसे में कई शोध रिपोर्ट से पता चलता आया है कि धरती पर आने वाले समय में जीवन बेहद कठिन होने की संभावना है। ऐसी स्थिति मेंया तो प्रकृति का विनाश रोकना होगा या फिर एक ऐसी जगह ढंढनी होगी जहां फिर से सब कुछ शुरू किया जा सके। ऐसे में इसके लिए केवल अंतरिक्ष को एक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

जीवन बहुत अमूल्य है, और इसलिए कई लोग यह मानते हैं, कि ऐसे स्थानों का निर्माण किया जाना चाहिए, जहां मानव जीवन को दुबारा संभव बनाया जा सके। अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में यह माना जाता है कि अपनी अनंत सीमाओं के साथ अंतरिक्ष मानव जीवन के फलने-फूलने के लिए एकमात्र वास्तविक सीमा या स्थान है। माना जा रहा है कि एक दिन मनुष्य को धरती छोड़ने की जरूरत पड़ेगी, न केवल खुद को खुद से बचाने के लिए, बल्कि ब्रह्मांड के बारे में और अधिक जानकारियां हासिल करने के लिए भी।

विशेष:

अंतरिक्ष में मानव गतिविधि की शुरूआत को पचास वर्षों से भी अधिक का समय हो गया है, तथा इसने कई सामाजिक लाभ उत्पन्न किए हैं, जो पृथ्वी पर जीवन की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। अंतरिक्ष में अंवेषण के लाभों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वर्गीकृत किया जा सकता है। अंवेषण के प्रत्यक्ष लाभों में वैज्ञानिक ज्ञान की उत्पत्ति, नवाचारों का प्रसार और बाजारों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा दुनिया भर के लोगों को अंतरिक्ष अंवेषण की भी प्रेरणा मिलती है। परोक्ष लाभों में भविष्य में होने वाले फायदे शामिल हैं, जैसे जीवन की गुणवत्ता में सुधार, आर्थिक विकास, स्वास्थ्य, पर्यावरण सुधार, सुरक्षा आदि। अंतरिक्ष अंवेषण ने सोलर पैनल, इंप्लांटेबल हार्ट मॉनिटर, कैंसर थेरेपी लाइट वेट मटीरियल जल शोधन प्रणाली, कंप्यूटिंग सिस्टम, वैश्विक खोज और बचाव प्रणाली आदि में जरूरी सुधार किये हैं। विभिन्न देशों ने समय-समय पर अंतरिक्ष परियोजनाएं संचालित की हैं, इन कदमों से अंतरिक्ष खोजों ने मानव सभ्यता में जरूरी भूमिका अदा है। हमारे ग्रह और हमारे पर्यावरण की रक्षा करना, उपग्रह जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण को मापने, और हमारे ग्रह की रक्षा करने में मदद करते हैं। वैज्ञानिक और तकनीकी रोजगार पैदा करना रू अंतरिक्ष क्षेत्र कनाडाई लोगों के लिए उच्च तकनीक वाली नौकरियां पैदा करता है। हमारे दैनिक जीवन में सुधार अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियां दुनिया भर में हर दिन, मौसम के पूर्वानुमान और संचार के लिए उपयोग किए जाने वाले उत्पादों में सुधार करती हैं।

पृथ्वी की सुरक्षा बढ़ाना, प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी करना और आपातकालीन राहत प्रयासों में सहायता करना।
वैज्ञानिक खोज रू वैज्ञानिक सफलता हमारी मान्यताओं को चुनौती दे रही है और अज्ञात चीजों की खोज करके हमारे विचारों की सीमाओं को तोड़ रही है। विज्ञान में युवाओं की रुचि जगाना रू अंतरिक्ष यात्री युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित का अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

दुनिया भर के देशों के साथ सहयोग कनाडा, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन अंतरिक्ष में एक अनुसंधान प्रयोगशाला का एक भागीदार है। हर दिन, अंतरिक्ष खोजी मिशन लोगों की जिज्ञासा को शांत करते हैं, सौर प्रणाली के बारे में सही और नये आंकड़े जुटाते हैं। यह सब हमें उन गहन सवालों का उत्तर देने में सहायता करता है, जो सदियों से बने हुए हैं। जैसे ब्रह्मांड की प्रकृति क्या है? क्या मानव जाति की नियति पृथ्वी से सम्बंधित है? क्या हम और हमारे ग्रह अद्वितीय हैं? क्या ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है? आदि।

अंतरिक्ष खोजों के जरिए विकसित हुईं साझेदारी और क्षमताएं वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए नए अवसर पैदा करती हैं। धरती पर ऐसी कोई गतिविधि नहीं है, जो अंतरिक्ष खोज को चुनौती दे सके। जो काम अंतरिक्ष खोज कर सकती है, वह कोई और नहीं कर सकता। आशा जताई जा रही है कि अंतरिक्ष की नई खोजों में नए सिरे से निवेश करने और आने वाली पीढ़ियों पर एक नया और सकारात्मक प्रभाव सकता है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required