Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • PEN POINT : बारिश के बीच भी कड़कड़ाती ठण्ड में विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों का धरना 33वें दिन भी जारी

PEN POINT : बारिश के बीच भी कड़कड़ाती ठण्ड में विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों का धरना 33वें दिन भी जारी

पेन पॉइंट, देहरादून : विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों का धरना कड़कड़ाती ठण्ड के बीच 33वे दिन भी जारी रहा। राजधानी देहरादून में आज बारिश और आसपास के इलाकों (धनोल्टी आदि)में बर्फ पड़ने की वजह से देहरादून का तापमान रोज के मुकाबले 4 डिग्री से ज्यादा नीचे चला गया। लेकिन इतनी ठंड के बावजूद बर्खास्त कर्मचारी न्याय की मांग को लेकर खुले आसमान ने नीचे सड़क पर डटे रहे।

शुक्रवार को बारिश के चलते भी विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी छाता लेकर धरना स्थल पर पहुंचे, जमीन भीगी होने की वजह से कार्मिकों ने बारिश में छाता पकड़कर खड़े-खड़े ही धरना दिया। कार्मिकों का कहना है कि चाहे जो भी हो जाये जब तक उनको न्याय नहीं मिलेगा वो अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। कहना है। कहा कि विधानसभा सचिवालय ने कर्मचारियों को अवैध ठहरा कर पहले तो रोजगार छीना साथ ही समाज में भी कर्मचारियों की छवि को धूमिल करने का काम गया। कार्मिकों का कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर रोजगार मिलना मुश्किल है जिससे भविष्य में उनके बच्चों के लिए संकट मंडरा रहा है, बच्चों को पालना उनके सामने चुनौती बन गया है| अगर कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो कामिक आमरण अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान कुलदीप सेमवाल, अमित रावल, विजय चौहान, हरीश भट्ट, भूपेंद्र बिष्ट, दिनेश खाली, विकेश चंद, मयंक रावत, कविता फर्त्याल, सरोज, मीनाक्षी, ममता, प्रतिभा, राजकिशोर, नीरज, अरविंद सिंह भंडारी, पंकज सिंह सहित समस्त बर्खास्त कार्मिक मौजूद रहे|

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required