Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • UPDATE : चमोली करंट दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई 16, घायलों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया एम्स

UPDATE : चमोली करंट दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई 16, घायलों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया एम्स

– बुधवार सुबह चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर करंट फैलने से 16 पुलिस कर्मियों समेत 16 लोगों की दर्दनाक मौत, 11 लोग हुए घायल
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए जांच के आदेश, मृतकों को पांच पांच लाख मुआवजे का एलान
PEN POINT, DEHRADUN : चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत सीवेज प्लांट साइट पर बुधवार सुबह करंट फैलने से 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पुलिस एसआई समेत होमगार्ड जवान व अन्य लोग शामिल हैं। जबकि, घायल 11 लोगों में से छह लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया तथा अन्य पांच घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर केयर टेकर के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही रही थी तभी यहां फिर से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में आने से 16 लोगों की जुलस कर मौत हो गई।
चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना की माने तो बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।
वहीं, घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों के प्रति सत्वांना व्यक्त की।

'Pen Point वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करंट से हुई मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। ?

मृतकों की सूची
1-उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी।
2- होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र 55।
3- होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष।
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली।
5-सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष।
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33।
7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष।
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी।
9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष।
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष।
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष।
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष।
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी।
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33।
15- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष।
16- गणेश पुत्र महेंद्र लाल 27 साल रंगतोली।

AIIMS भेजे गए झुलसे लोगों की सूची
1- संदीप मेहरा पुत्र सुलोचन लाल उम्र 34 वर्ष निवासी रुद्रप्रयाग जल संस्थान गोपेश्वर में कार्यरत।
2- सुशील पुत्र सुदामा लाल उम्र 27 वर्ष निवासी हरमनी गोपेश्वर चमोली।
3- आनंद पुत्र गम्मा लाल उम्र 42 वर्ष निवासी पाडूली गोपेश्वर चमोली।
4- नरेंद्र लाल पुत्र असील दास उम्र 35 वर्ष निवासी हरमनी गोपेश्वर चमोली।
5- सुभाष खत्री पुत्र दौलत खत्री उम्र 27 वर्ष निवासी रांगगतोली चमोली।
6- राम चंद्र पुत्र पुष्कर लाल उम्र 48 वर्ष निवासी खेनुरी गोपेश्वर चमोली।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required