Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • राष्ट्रीय खेलों में 17 पदकों के साथ मेडल सूची में 23वें नबंर पर उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेलों में 17 पदकों के साथ मेडल सूची में 23वें नबंर पर उत्तराखंड

– 9 नवंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में अब तक 3 स्वर्ण समेत 17 पदक जीत चुके हैं उत्तराखंड के खिलाड़ी, अगले साल उत्तराखंड में होने हैं राष्ट्रीय खेल
PEN POINT. DEHRADUN : गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड तीन स्वर्ण पदकों के साथ 17 पदक लेकर पदक सूची में 23वें स्थान पर है। वहीं, 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिलने के बाद गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों को उत्तराखंड के खिलाड़ियों और खेल संघों का इसे सेमिफाइनल माना जा रहा है लेकिन राज्य के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बीते राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर ही चल रहा है। पिछले साल गुजरात में जहां राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड 26वें स्थान पर था जबकि गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में अब तक उत्तराखंड 23वें स्थान पर है, 9 नवंबर को खत्म हो रहे राष्ट्रीय खेलों में यदि उत्तराखंड के खिलाड़ी और अधिक पदक जीतकर पदक तालिका में अपने स्थिति को सुधारते हैं तो यह अगले साल उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में मेजबान राज्य के तौर पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में मदद करेगा।
उत्तराखंड राज्य ने जब से राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेना शुरू किया है तब से पदक सूची में राज्य की रैंक लगातार गिरती रही है। पहली बार राज्य के खिलाड़ियों ने 2007 में असम में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लिया था, यहां 13 पदक जीतकर मेडल सूची में 18वें नंबर पर रहे थे, लेकिन 2011 में झारखंड में आयोजित अगले राष्ट्रीय खेलों में 13 मेडल जीतकर पदक तालिका में 19वें नंबर पर चले गए। 2015 में केरल में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 19 पदक जीते पर पदक सूची में 23वें नंबर पर आ गए। पिछले साल गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 18 पदक जीतकर पदक तालिका में 26वें नंबर पर आ गए। यानि, हर राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अन्य राज्यों के मुकाबले खराब होता रहा।
हालांकि, इस बार गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में अच्छी बात यह है कि गुजरात में बीते साल हुए राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका के मुकाबले इस साल उत्तराखंड अब तक 23वें स्थान पर है और उम्मीद है कि अगले तीन दिनों में खेलों में पदक जीतकर पदक तालिका में अपना स्थान सुधारेगा। 25 अक्टूबर से शुरू हुए राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड अब तक 3 स्वर्ण, 3 रजत पदक और 11 कांस्य पदक जीत चुका है। पदकों की संख्या के लिहाज से पिछले साल 1 पदक कम है लेकिन अभी भी राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को पूरा होने में तीन दिन बचे हैं ऐसे में उम्मीद है कि पिछले साल गुजरात में जीते गए 18 पदकों के मुकाबले इस साल गोवा में उत्तराखंड के खिलाड़ी राज्य की झोली में ज्यादा पदक डालेंगे और अगले साल उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के इस सेमीफाइनल में अपनी स्थिति को सुधारकर मेजबान राज्य होने के नाते अगले साल अपनी स्थिति को ज्यादा बेहतर करने की स्थिति में होंगे।
5 नवंबर 2023 तक गोवा में राष्ट्रीय खेलों में पदक तालिका –

 

National Games 2023 medal tally
Rank State/Union Territory/Team Gold Silver Bronze Total
1 Maharashtra 67 61 65 193
2 Services 52 22 28 102
3 Haryana 48 33 47 128
4 Karnataka 28 23 25 76
5 Manipur 25 19 22 66
6 Madhya Pradesh 24 31 29 84
7 Delhi 19 17 46 82
8 Tamil Nadu 17 20 24 61
9 Kerala 15 19 21 55
10 Uttar Pradesh 11 19 22 52
11 Rajasthan 11 13 15 39
12 Goa 11 12 26 49
13 Punjab 9 23 22 54
14 Assam 9 12 18 39
15 Odisha 8 11 23 42
16 Andhra Pradesh 7 3 12 22
17 Gujarat 7 1 14 22
18 Arunachal Pradesh 6 2 5 13
19 West Bengal 5 22 21 48
20 Jammu and Kashmir 5 8 9 22
21 Chandigarh 4 6 1 11
22 Telangana 3 8 8 19
23 Uttarakhand 3 3 11 17
24 Andaman and Nicobar Islands 2 4 1 6
25 Jharkhand 2 3 11 16
26 Mizoram 2 2 0 4
27 Himachal Pradesh 2 1 3 6
28 Nagaland 1 2 3 6
29 Chhattisgarh 1 1 6 8
30 Bihar 0 3 4 7
31 Tripura 0 1 0 1
32 Dadra and Nagar Haveli & Daman and Diu 0 0 1 1
32 Lakshadweep 0 0 1 1
32 Sikkim 0 0 1 1

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required