Search for:

आज मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस …

PEN POINT, DEHRADUN : आज तारीख है 10 जनवरी और आज देश और दुनिया में विश्‍व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हिंदी प्रेमियों के लिए यह दिन बेहद ख़ास है। हिंदी को प्रचारित और प्रसारित करना विश्‍व हिंदी दिवस का मकसद है।

विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत साल 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने का ऐलान किया था। अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने और दुनियाभर में हिंदी के विकास को पहुँचाने के मकसद से विश्‍व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई। पहला विश्‍व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। यही कारण है कि इस दिन को विश्‍व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दुनियाभर में सबसे ज्‍यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से शामिल है।

विश्‍व हिंदी दिवस मनाने का मकसद दुनिया भर में रहा रहे भारतीयों को एक सूत्र में बांधना है। आज ग्लोबल स्तर पर हमारी हिंदी अपनी उपयोगिता साबित कर रही है। यह करोड़ों भारतीयों के संपर्क और आपसी संवाद की भाषा है। हिंदी के लिए एक और दिन तय है जिसे हिंदी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। जिसे हम 14 सितम्बर को आयोजित किया जाता है।

14 सितंबर,1949 को देश की संविधान सभा ने सर्वसम्‍मति से हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाया था। ऐसे में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हिंदी को लेकर तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required