Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • चिंताजनक: हर हफ्ते 20 लोग गंवाते हैं सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान

चिंताजनक: हर हफ्ते 20 लोग गंवाते हैं सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान

– राज्य में सड़क दुर्घटना के मामलों में लगातार हो रही है बढ़ोत्तरी, बीते साल ही एक हजार से अधिक लोगों ने सड़क दुर्घटना में गंवाई अपनी जान
PEN POINT, DEHRDUN : राज्य की सड़कों पर वर्तमान में करीब साढ़े 36 लाख से अधिक वाहन दौड़ रहे हैं, और यहां हर सप्ताह औसतन 20 लोग अपनी जान सड़क दुर्घटनाओं में गंवा रहे हैं। बीते साल यानि 2022 में ही 1674 सड़क दुर्घटनाओं में 1042 लोगों ने दम तोड़ा तो 1613 लोग घायल हुए। यानि हर सौ दुर्घटनाओं में से 62 दुर्घटनाओं में लोगों की जान गई।
प्रदेश की सड़कों पर वाहनों की भीड़ हर दिन बढ़ रही है। उत्तराखंड में ही इस साल अब एक लाख से अधिक नए वाहन सड़क पर उतरे हैं और सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की संख्या बढ़कर 36,56,943 हो गई है। लेकिन, सड़कों पर वाहनों की बढ़ती तादात के साथ ही दुर्घटनाओं के मामलों में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। पिछले 18 सालों में 2022 ऐसा तीसरा साल था जब सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर गई। इससे पहले 2018 और 2008 में सड़क दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बनने वाले लोगों की संख्या एक हजार पार कर गई थी। 2005 से लेकर बीते साल 2022 तक 2020 सबसे कम जानलेवा साल रहा। 2020 में 1041 सड़क दुर्घटनाओं में 674 मौतें ही हुई थी, हालांकि 2020 में कोरोना संकट के चलते लॉक डाउन और आवाजाही पर कड़े प्रतिबंधों के चलते ज्यादातर महीनों में सड़क से वाहन गायब रहे लेकिन आंकड़ों के हिसाब से माने तो पिछले 18 सालों में 2020 ही दुर्घटनाओं में जान लेने वाला सबसे नरम साल रहा। इससे पहले 2013 में 1297 सड़क दुर्घटनाओं में 766 लोगों की जान गई थी।
सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक पैमाने पर जन जागरूकता अभियान के साथ ही सड़क नियमों का उल्लघंन करने पर मोटे जुर्माने के प्रावधान के बावजूद भी सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें दम तोड़ती नजर आ रही है। सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से 2022 ने एक नया रेकार्ड भी कायम किया। बीते साल कुल 1674 सड़क दुर्घटनाएं हुई जो राज्य गठन के बाद सबसे ज्यादा है।

उत्तराखंड में साल 2005 से लेकर 2022 तक हुए सड़क दुर्घटनाओं का ब्यौरा – (स्रोत परिवहन विभाग)

Year

Number of Accidents

Number of persons

Total

Fatal (%)

Killed

Injured

2005

1332

622 (46.69)

868

1841

2006

1461

758 (51.88)

975

1910

2007

1529

773 (50.55)

992

1979

2008

1417

717 (50.59)

1073

1765

2009

1,401

676 (48.25)

852

1,784

2010

1,493

740 (49.56)

931

1,656

2011

1,508

726 (48.14)

937

1,712

2012

1472

686 (46.60)

844

1577

2013

1297

642(49.50)

766

1503

2014

1410

713(50.56)

878

1531

2015

1523

765(50.22)

913

1657

2016

1591

801(50.34)

962

1735

2017 1603 727(45.35) 942 1631
2018 1468 797(54.29) 1047 1571
2019 1352 750(55.47) 867 1457
2020 1041 592(56.86) 674 854
2021 1405 742(52.81) 820 1091
2022 1674 1042 1613

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required