Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • पीने वालों की बढ़ी जिम्मेदारी : महिला कल्याण, गोवंश संरक्षण, और खेल कूद कल्याण के लिए देने होंगे 3 रुपये

पीने वालों की बढ़ी जिम्मेदारी : महिला कल्याण, गोवंश संरक्षण, और खेल कूद कल्याण के लिए देने होंगे 3 रुपये

PEN POINT, DEHRADUN: सोमवार देर शाम देहरादून स्थित सचिवालय मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कैबिनेट ने अपनी संस्तुति दी। प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधू और आबकारी सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

मुख्यसचिव ने जानकारी देते हुए बताया प्रदेश की आबकारी नीति 2023 क़ो सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब यूपी से रेगुलर ब्रांड में 20 रूपए का अंतर होगा। महिला कल्याण, गोवंस संरक्षण, और खेल कूद कल्याण के लिए प्रति बोतल 3 रूपए अतिरिक्त सेस ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरानी आबकारी नीति क़ो ही सरकार ने आगे बढ़ा दिया है। जिनकी दुकाने है वो 15 प्रतिशत की वृद्धि अधिभार में करके ही अपनी दुकान रख सकता है। इसके साथ ही जो दुकाने नहीं उठेंगी उसकी ही लॉटरी की जाएगी।

इसके अलावा सीएस संधू ने बताया कि गौला, नाधोर और कोसी नदी में वाहन स्वामियों को वाहनों के फिटनेस में शिथिलता दी गई है। इसके अलावा आवास विभाग के अनुसार एक मंजिला घर बनाने वाले क़ो सेल्फ सर्टिफिकेशन करने वालों के मकान के नक़्शे क़ो मंजूर मान लिया जाएगा।

कुल मिलाकर इस तरह से साफ हो गया है कि महिला कल्याण, गोवंश संरक्षण, और खेल कल्याण की जिम्मेदारी अब शराब के शौकीनों के कन्धों पर डाल दी गयी है। सरकार के इस निर्णय पर लोग मजाकिया अंदाज में खूब चुटकी ले रहे हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required