Search for:

बिग न्यूज बीजेपी में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी

 PEN POINT, DEHRADUN :  कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और आज उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। मनीष खंडूरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर मनीष खंडूरी ने कहा कि बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड का कोई विकास कर सकता है तो वह भाजपा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि कांग्रेस के साथ दूसरे दलों के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं और भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। आपको बता दें कि मनीष खंडूरी पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के पुत्र और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के भाई हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में पौड़ी सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required