Search for:

क्रीम पौडर 50 मिलियन पार, तीसरा सबसे ज्यादा लोकप्रिय गाना

– यूट्यूब पर तीसरा सबसे ज्यादा बार देखा गया कुमाऊंनी गीत ‘क्रीम पौडरा’, पांच करोड़ से ज्यादा बार देखा गया
– इससे पहले बीके सावंत और पप्पू कार्की के गीतों ने छुंआ है प्रसिद्धि का यह आंकड़ा, दोनों के गीत पांच-पांच करोड़ से ज्यादा बार देखा गया
PEN POINT, DEHRADUN : ‘क्रीम पाउडरा घिसने किले ने ,मेरी निर्मला समझी किले ने’… साल भर पहले रीलिज हुआ यह कुमाऊंनी गीत सबकी जुंबा पर है। लोगों की जुंबा पर चढ़े इस गाने ने एक नया रेकार्ड बनाया है। यह उत्तराखंड की तीसरा ऐसा गाना बन गया है जिसे यूट्यूब पर पांच करोड़ से ज्यादा बार देखा सुना गया।
यूट्यूब पर उत्तराखंड के गीत लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। 1 करोड़ की आबादी वाले राज्य के लोक गीत यूट्यूब पर खूब छा रहे हैं। ठीक साल भर पहले 2 जुलाई 2022 को यूट्यूब चैनल पर रीलिज हुए राकेश खनवाल व माया उपाध्याय का गाया कुमाऊंनी गीत ‘क्रीम पौडर’ साल भर में ही 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। उत्तराखंड का पहला गाना है जो इतने कम समय में सबसे ज्यादा बार देखा गया है। हालांकि, उत्तराखंड के गीतों में यह तीसरा गीत है जिसे 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। नए गीतकारों और गायकों के गानों के जरिए गढ़वाल, कुमाऊं के कई लोक गायकों को खूब प्रसिद्धि भी मिली है। यूट्यूब ने लोक गायकों के लिए प्रसिद्धि के नए रास्ते खोले हैं। यही कारण है कि इनके गीत सिर्फ प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश विदेश में भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। यही कारण है कि एक करोड़ की आबादी वाले उत्तराखंड राज्य के लोक गीतों को पांच करोड़ से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा, सुना जा रहा है। हाल ही में ‘क्रीम पौडर’ गाना यूट्यूब पर पांच मिलियन से ज्यादा बार यानि पांच करोड़ से ज्यादा बार देखे जाने वाला लोक गीत बन गया है। इससे पहले यह उपलब्धि ‘थल की बाजार’ और ‘फ्वां बाघा रे’ गीतों के हिस्से आई थी। 18 दिसंबर 2018 को यूट्यूब पर कुमाऊंनी गायक बीके सांवत का थल की बाजार कुमाऊंनी गीत यूट्यूब पर अपलोड हुआ। अपने संगीत, लिरिक्स के चलते यह गाना रातों रात वायरल हो गया, अब तक इस गीत को 5 करोड़ 80 लाख बार से ज्यादा देखा सुना गया। यह गाना तेजी से एक मिलियन के व्यू पाने वाला कुमाऊंनी गाना बन गया। इसके बाद 13 जुलाई 2019 को पप्पू कार्की का ‘फ्वां बाघा रे’ यूट्यूब पर रीलिज हुआ। यह गाना भी रातों रात वायरल हो गया। हालांकि, इस गाने के रीलिज से पहले ही एक सड़क दुर्घटना में पप्पू कार्की का निधन हो गया था। पप्पू कार्की के निधन के बाद यह गाना यूट्यूब पर खूब खोजा गया। क्योंकि, यह गाना पूर्व में चंद्र सिंह राही द्वारा गया था लिहाजा भले ही यह रीमेक गाना था लेकिन खूब देखा व सुना गया। यह अब तक सबसे ज्यादा गाना देखा जाने वाला उत्तराखंड का गीत बन गया है। इसे 5 करोड़ 96 लाख से ज्यादा बार देखा गया, जो जल्दी ही छह करोड़ व्यू वाला गीत बनने वाला है। हालांकि, अब तक कोई भी गढ़वाली 50 मिलियन व्यू का रेकार्ड तो नहीं छू सका है लेकिन मार्च 2018 में अमित सागर द्वारा गाया गया ‘चैता की चैत्वाली’ गाना चार करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है.

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required