Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • फरमान : गांधी पार्क पर नहीं होंगे धरना प्रदर्शन

फरमान : गांधी पार्क पर नहीं होंगे धरना प्रदर्शन

PEN POINT, DEHRADUN : राजधानी देहरादून का गांधी पार्क, यहां अमूमन हर रोज ही कोई न कोई संगठन, समूह अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठा दिख जाता रहा है। कई बार तो पंद्रह से बीस धरने प्रदर्शन एक साथ शांतिपूर्ण तरीके से संचालित होते दिखना भी आम साथ था। गांधी पार्क धरना प्रदर्शन का केंद्र बन गया तो इसे लोग दून का जंतर मंतर भी कहने लगे लेकिन अब नगर निगम का फरमान आ गया है कि गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन न किया जाए। बीते महीने पेपर लीक व परिक्षाओं में गड़बड़ी पर प्रदर्शन करने उतरे राज्य भर के बेरोजगार युवाओं की भीड़ ने यहां उग्र प्रदर्शन का रूप ले लिया। पत्थरबाजी की घटना हुई तो पुलिस ने भी लाठी फटकारी। यह घटना राज्य सरकार की साख पर भी बट्टा साबित हुई। तो अब ऐसी कोई घटना दोबारा न हो इसके लिए तंत्र दुरूस्त की बजाए सरकार ने धरना प्रदर्शन की जगह को ही प्रतिबंधित कर दिया। पहले पुलिस ने गांधी पार्क पर बैनर लगाकर फरमान जारी कर दिया कि यहां धरना प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है तो अब नगर निगम ने भी बोर्ड लगाकर गांधी पार्क गेट व गेट के इर्द गिर्द धरना प्रदर्शन पर पाबंदी का फरमान सुना दिया।

देखे वीडियो…

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required