Search for:

भाजपा विधायक महेश जीना पर एफआईआर, जानिये वजह

Pen Point, Dehradun : सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना के खिलाफ देहरादून नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा विधायक पर देहरादून नगर निगम के आयुक्त आईएएस गौरव कुमार के साथ अभद्रता करने का आरोप है। मामला दो दिन पहले का है जब महेश जीना देहरादून नगर निगम पहुुचे थे। नगर निगम वाहन चालक संघ के सचिव यशपाल सिंह की ओर से मामले में तहरीर दी गई है। जिसके अनुसार विधायक ने अपने चार साथ्यिों के साथ मिलकर नगर निगम में वरिष्ठ लिपिक पवन थापा और अंकुश सोनी के साथ गाली गलौज की। इस दौरान उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद नगर आयुक्त के कमरे में पहुंचकर कर अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने नगर आयुक्त को गंदी गंदी गालियों देते हुए उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। तकरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने महेश जीना समेत अन्य चार लोगों के खिलाफ 147, 186, 504 और 506 के तहत नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरी ओर आईएसए एसोसिएशन ने भी इस प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ उत्तराखंड इकाई की ओर से आपत्ति जताते हुए विधायक महेश जीना के व्यवहार को अनुचित बताया है।. आईएएस एसोसिएशन की उत्तराखंड कैडर ने इस मामले में पत्र लिखा है। जिसमें घटना की निंदा करते हुए इसे कानूनी प्रक्रिया में अवैध हस्तक्षेप बताया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों का इस तरह का व्यवहार प्रतिकूल प्रभाव डालता है, उन्हें इस तरह की भाषा और व्यवहार से बचना चाहिए।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required