Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • वन भूमि पर बेख़ौफ़ खनन माफ़ियाओं का कब्ज़ा, मजबूर वनविभाग पुलिस की शरण में

वन भूमि पर बेख़ौफ़ खनन माफ़ियाओं का कब्ज़ा, मजबूर वनविभाग पुलिस की शरण में

एक बार फिर खनन माफ़ियाओं के आगे वन विभाग की टीम ने बेबस होती हुई दिखाई दे रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर से पुलिस का दरवाज़ा खटखटाया है और न्याय की गुहार लगाई है। इस बार मामला वन विभाग की ज़मीन से जुड़ा है। जिस पर खनन माफ़ियाओं ने अवैध खनन करने के लिए वन विभाग की ज़मीन पर ही कब्ज़ा ली। क्या है पूरा मामला पढ़िए पूरी रिपोर्ट :-

PEN POINT, KASHIPUR : उत्तराखंड में खनन माफिया कितना बेख़ौफ़ है। ये इस पूरी खबर से सार हो जाता है। जी हाँ बात हो रही है इस वक्त जनपद ऊधम सिंह नगर में चलर रहे इस खेल की। यहाँ खनन माफ़ियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि खनन माफ़िया अपने अवैध खनन के कारोबार को अंजाम देने के लिए सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने नहीं कटरा रहे हैं। ताजा मामला जिले के काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र से जुड़ा है,यहाँ खनन माफ़ियाओं ने वन विभाग की ज़मीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया है। हद तो तब हो गयी जब वन विभाग के अफसरों को इस मामले में पुलिस की मदद लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस बारे में वन महकमें ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि ऊधम सिंह नगर मुख्यमंत्री का गृह जनपद है और इस जनपद में अवैध खनन का खेल ज़ोरों पर चल रहा है। इसी जनपद में हरे भरे वनों को काटकर खनन माफ़ियाओं ने अवैध खनन करके सरकार को लाखों चूना लगा रहे हैं। इसके अल्वा पर्यावरण को बड़ा नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

पर्यावरणीय नजरिये से देखा जा रहा है कि काशीपुर क्षेत्र में भूगर्वीय जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इस बावत राज्य और केंद्र सरकार के पास कई रिपोट्स पहुँच चुकी हैं। लेकिन इतने गंभीर मसले के बावजूद भी माफिया अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहा है। खनन माफ़िया अवैध कारोबार को अंजाम देने के लिए वन विभाग की टीम के साथ मारपीट करने से भी नहीं चूक रहे हैं।

ये हाल तो मुख्यमंत्री के गृह जिले के हैं, जहाँ वन विभाग की टीम के साथ खनन माफ़िया का कोई ना कोई मामला सामने अता रहता है। हाल ही में वन विभाग के साथ खनन माफ़ियाओं ने पथराव किया। इससे निटपटने के लिए अब वन विभाग के अफसरों पुलिस दफ्तरों में जाकर रिपोर्ट दर्ज करने को पहुँच रहे हैं। वन विभाग कि तरफ से इसके लिए रामनगर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया है। यहाँ माफियाओं के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी कुछ वक्त पहले वन विभाग ने खनन माफ़िया के अवैध खनन में सम्मिलित वाहनों को पकड़ लिया था लेकिन गुंडई के दम पर वे अपने वाहनों को छीन कर ले गए।

अब इस क्षेत्र के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने काशीपुर पहुंचकर आज एसपी कार्यालय में एसपी अभय सिंह से मुलाकात की। साथ ही अवैध कब्ज़े के मामले पर कार्रवाई करने बात कही। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी अभय प्रताप का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जब प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद में ही माफ़ियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है और सरकारी तंत्र खनन माफ़ियाओं के आगे नतमस्तक हों, फिर प्रदेश के अन्य जिलों में खनन माफिया कितना निरंकुश होगा। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मामले में बरहाल देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस की जांच में क्या कुछ तथ्य सामने निकल कर आते हैं। क्या वन विभाग और पुलिस इन बेख़ौफ़ खनन माफ़ियाओं पर अंकुश लगाने में कामयाब होती है या फिर अपनी ज़मीन और पर्यावरण को बचाने में नाकाम हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required