Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • गणेश जोशी को मसूरी में बेलगाम अतिक्रमण और अवैध निर्माण नहीं दिख रहे : पंकज क्षेत्री

गणेश जोशी को मसूरी में बेलगाम अतिक्रमण और अवैध निर्माण नहीं दिख रहे : पंकज क्षेत्री

PEN POINT, MUSSSOORIE : कांग्रेस के मसूरी प्रभारी ने स्थानीय विधायक और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री खुद एक बड़े भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी में करोड़ों रुपए की योजनाओं में सिर्फ अपने खास लोगों को ठेकेदारी दिलाई जा रही है। खुद के भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कांग्रेस पर बेवजह के आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी कैंट बोर्ड, नगर पालिका, नगर निगम और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम बीजेपी को देखने को मिलेगा। क्षेत्री ने कहा मसूरी में हो रहे विभिन्न कामों की गुणवत्ता सवालों के घेरे में हैं। जो आम जन तक को दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा यहाँ के विधायक और कैबिनेट मंत्री खुद एक बेजुबान जानवर के हत्यारे हैं। यहाँ तक कि गणेश जोशी को मसूरी में हो रहे बेतहाशा अतिक्रमण और अवैध निर्माण दिखाई नहीं दे रहे हैं। यह स्थानीय लोगों और मसूरी की छवि और पहचान के लिए के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीँ दूसरी तरफ पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए मसूरी में कांग्रेस शहर अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर क्षेत्री ने शहर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। उन्होंने ने बताया कि हर परिवार में मतभेद होते हैं, जिसको परिवार के लोग ही बैठकर दूर करते हैं। ऐसे में उनके नेतृत्व में मसूरी में शहर अध्यक्ष को लेकर चल रही उठापटक को जल्द समाप्त कर दिया जाएगा।

साफ किया कि जल्द प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को मसूरी की रिपोर्ट देदी जाएगी। जिसके बाद शहर अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। मतभेद जरूर होते हैं, पर मन भेद नहीं है, सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं जिसका परिणाम आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required