Search for:
  • Home/
  • देश/दुनिया/
  • उफ्फ गर्मी: पिछले दो महीने में टूटे पुराने रेकार्ड, औसत से अधिक रही गर्मी

उफ्फ गर्मी: पिछले दो महीने में टूटे पुराने रेकार्ड, औसत से अधिक रही गर्मी

PEN POINT, DEHRADUN : बीते सोमवार को दिल्ली में अधिकमत तापमान 40 डिग्री पार कर गया, यह सितंबर महीने में 70 सालों में सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। देहरादून में हर दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री पार पहुंच रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान सितंबर महीने में गर्मी से बुरी तरह से झुलस रहे हैं। लेकिन, प्रचंड गर्मी का यह रूप सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया को झेलना पड़ रहा है। बीते दो महीनों में अब तक की सबसे भीषण गर्मी पड़ी है।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की ओर से बुधवार को बयान जारी कर कहा गया कि पृथ्वी उत्तरी गोलार्ध में अब तक की सबसे भीषण गर्मी से तप रही है। अगस्त महीने में रिकॉर्ड गर्मी व तापमान दर्ज हुआ है। वहीं, यूरोपीय जलवायु सेवा कोपरनिकस ने घोषणा की कि पिछले दो माह सबसे गर्म रिकॉर्ड किए गए हैं। अगस्त औसत से करीब 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक गर्म रहा। विश्व मौसम विज्ञान संगठन और कोपरनिकस ने कहा, इस साल जुलाई में भी गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूटे हैं। जुलाई में विश्व का औसत तापमान 16.95 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो 2019 में सर्वाधिक औसत तापमान से एक तिहाई डिग्री अधिक है। वैश्विक तापमान का रिकॉर्ड एक डिग्री के 100वें या 10वें अंतर से टूटता है, लिहाजा यह अंतर असामान्य है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required