Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • भूख हड़ताल : मांगे नहीं मानी, तो लोक सभा चुनाव में सपना होगा चकनाचूर

भूख हड़ताल : मांगे नहीं मानी, तो लोक सभा चुनाव में सपना होगा चकनाचूर

Pen Point , dehradun : विभिन्न मांगो के साथ ही पुराणी पेंशन बहाली की मांग के साथ पूरे देश में रेलवे कर्मचारियों हड़ताल लगातार जारी है। इसका असर उत्तराखंड के हरिद्वार में भी देखने को मिला है। यहाँ भी रेलवे कर्मी स्टेशन पर भूख हड़ताल पर डटे हैं। हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में यहाँ अब कुली भी खुल कर उतर गए हैं।

बता दे की पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन की हरिद्वार शाखा बीते सोमवार से रेलवे जंक्शन पर चार दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठी हुई है। इस हड़ताल के बारे में एनआरएमयू के शाखा सचिव अजय तोमर ने कहा कि पूरे देश के साथ हरिद्वार में हमारी यह क्रमिक भूख हड़ताल जारी है, इसमें आज हरिद्वार के कुली भाइयो ने भी अपना समर्थन दे दिया है। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल 11 जनवरी तक चलेगी। साथ ही बताया कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के लिए घातक है और इस स्कीम में किसी तरह की कोई गारंटी नहीं है।

जबकि एनपीएस शेयर मार्केट पर आधारित है। इसमें महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी और सामाजिक सुरक्षा गारंटी का कोई भी प्रावधान नहीं है। कर्मचारी केवल पुरानी पेंशन के लिए हड़ताल पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गयी, तो आने वाले 2024 में मोदी का सपना चकनाचूर हो जाएगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required