Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • जोशीमठ में फिर कहाँ दिख रही दरारें और पड़ा बड़ा गड्ढा ?

जोशीमठ में फिर कहाँ दिख रही दरारें और पड़ा बड़ा गड्ढा ?

PEN POINT, JOSHIMATH : आपदा से पीड़ित जोशमाथ में एक बार फिर गड्ढे और दरारें पड़ने लग गयी हैं। यहाँ गहरा गड्ढा लोगों की आशंकाएं बढ़ा रहा है। खबर के मुताबिक बदरीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग पर बीच सड़क में दिख रहे इस गड्डे को 20 फीट से भी ज्यादा गहरा बताया जा रहा है। गड्ढा बढ़ने से बड़ी अनहोनी हो सकती है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बीआरओ के आला अधिकारियों की टीम मय वर्कर मौके पर पहुंच गयी है। इस गड्ढे को भरने का काम जारी है। लेकिन बताया जा रहा कि यह होल 20 से 30 फीट गहरा है। इसमें पत्थर फेंकने पर पता नहीं लग रहा कि कहां गया। फिलहाल बीआरओ की टीम मौके पर मौजूद है।

'Pen Point

बदरीनाथ नेशनल हाई वे के बीच सड़क पर बने गड्डे से अफरा तफरी मच गयी है। हाइवे पर सेना,पांडुकेश्वर, लाम बगड़,मारवाड़ी जेपी कम्पनी,सहित जोशीमठ नगर क्षेत्र के वाहन पैट्रोल पम्प से लेकर आने जाने के लिए इसी सड़क का उपयोग करते हैं। बदरीनाथ धाम सहित हेमकुंट साहिब फूलों की घाटी जाने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए महत्तवपूर्ण माना जाता है। ऐसे में दरारों के बाद अब जोशीमठ नगर के इस महत्वपूर्ण लाइफ लाईन मानी जाने वाली सड़क पर दरार और गड्ढा होने की खबर से एक बार फिर जोशीमठ में डर का माहौल बनने लगा गया है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required