Search for:

केदारनाथ यात्रा की तैयारी जोरों पर

PEN POINT, रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों की तरफ से की जाने वाली तैयारियों व व्यवस्थाओं को मार्च अंत तक पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए हैं। इसी को देखते हुए यहाँ यात्रा रुट पर बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा है।

गौरतलब है केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। इसके लिए सरकार और जिला प्रशासन हर मुमिकिन कोशिश में जुटा हुआ है। केदारनाथ पैदल मार्ग से डीडीएमए बर्फ हटाने का काम तेजी से कर रहा है। यहाँ कुबेर ग्लेशियर से हथनी ग्लेशियर व भैंरों ग्लेशियर यात्रा मार्ग तक बर्फ हटाने का कार्य किया जा चुका है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required