Search for:
  • Home/
  • देश/दुनिया/
  • सिंगापुर में भारतीय मूल के थर्मन बने राष्ट्रपति, जानिए किन देशों में राष्ट्रप्रमुख हैं भारतीय

सिंगापुर में भारतीय मूल के थर्मन बने राष्ट्रपति, जानिए किन देशों में राष्ट्रप्रमुख हैं भारतीय

– भारतीय मूल के लोगों का दुनिया भर में डंका, दुनिया के सात देशों में राष्ट्रप्रमुख भारतीय मूल के लोग
PEN POINT, DEHRADUN : बीते शुक्रवार को सिंगापुर में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। सिंगापुर के मतदाताओं ने 9वें राष्ट्रपति के रूप में भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम को अपना राष्ट्रपति चुना। उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की।

'Pen Point
थर्मन शनमुगरत्नम

थर्मन शनमुगरत्नम पहले भारतीय मूल के ऐसे नेता नहीं है जो भारत से बाहर किसी देश के शीर्ष पद पर पहुंचे हैं। इससे पहले भी सिंगापुर की राष्ट्रपति भारतीय मूल की महिला हलीमा याकूब रही थीं। भारतीय मूल के कई नेता दुनिया के अलग अलग देशों के सर्वोच्च पदों पर पहुंचे हैं। जानते हैं कि किन किन देशों में भारतीय मूल के लोग हैं देश के सर्वोच्च पद पर –

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक

'Pen Point

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री के रूप में बीते साल चुने गए ऋषि सुनक भारतीय मूल के राजनेता हैं। ऋषि सुनक बीते साल अक्टूबर महीने में इंग्लैंड के प्रधानमंत्री चुने गए थे।

पुर्तगाल में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा

'Pen Point
यूरोप में भारतीय मूल के नेताओं में एंटोनियो कोस्टा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है. वह पुर्तगाल के प्रधानमंत्री हैं। एंटोनियो के पिता ओरलैंडो कोस्टा एक कवि थे। एंटोनियो कोस्टा दादा लुई अफोन्सो मारिया डी कोस्टा भी गोवा के निवासी थे। एंटोनियो कोस्टा का जन्म मोज़ांबीक़ में हुआ, पर उनके रिश्तेदार आज भी गोवा के मरगाओ के नज़दीक रुआ अबेद फ़ारिया गांव से जुड़े हैं। एंटोनियो कोस्टा कई मौके पर अपनी भारतीय पहचान को लेकर बयान देते रहे हैं। एंटोनियो कोस्टा भारत के OCI यानि ओवरसीज सिटिजनशीप ऑफ इंडिया कार्ड धारकों में शामिल है। 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें OCI कार्ड दिया था।

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ 

'Pen Point
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ भी भारतीय मूल के राजनेता हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले प्रविंद जगन्नाथ के पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ भी मॉरिशस की राजनीति के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे। वह मॉरिशस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पद पर रहे थे। प्रविंद जगन्नाथ कई मौकों पर भारत का भ्रमण कर चुके हैं और अपनी भारतीय पहचान को लेकर बयान भी देते रहे हैं। वहीं, मॉरिशस के मौजूदा राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन भी भारतीय मूल के राजनेता ही हैं।

सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी

'Pen Point
लैटिन अमेरिकी देश सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी की जड़े भी भारत से जुड़ी हैं। भारतीय-सूरीनामी हिंदू परिवार में जन्म लेने वाले चंद्रिका प्रसाद संतोखी को चान संतोखी कहा जाता है। दावा किया जाता है कि राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने संस्कृत में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

गुयाना के राष्ट्रपति इरफ़ान अली

'Pen Point
कैरिबियाई देश गुयाना के राष्ट्रपति इरफ़ान अली के पूर्वजों की जड़ें भी भारत से जुड़ी हैं। उनका जन्म साल 1980 में एक भारतीय मूल के परिवार में हुआ था।

सेशेल के राष्ट्रपति वावेल रामकलावन 

'Pen Point
सेशेल के राष्ट्रपति वावेल रामकलावन भी भारतीय मूल के नेता हैं, इनके पूर्वज बिहार राज्य के मूल निवासी थे। उनके पिता एक लोहार थे. वहीं, उनकी माँ एक शिक्षक थीं।

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 

'Pen Point
भारतीय मूल के शीर्ष नेताओं में अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस भी हैं। साल 2021 में उन्हें 85 मिनट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शक्तियां दी गई थीं। इसके साथ ही कमला हैरिस अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति पद की शक्ति संभालने वाली पहली महिला बन गई थी। हालांकि यह उपलब्धि उन्हें डेढ़ घंटे तक के लिए ही मिली थी।
इससे पहले कमला हैरिस ने अमेरिकी लोकतंत्र के 250 साल लंबे इतिहास में पहली महिला, पहली काली और पहली एशियाई-अमेरिकी महिला उप-राष्ट्रपति बनकर भी इतिहास रचा था।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required