Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • RTI कार्यकर्ता को जान का खतरा, खनन में लगे वाहनों के फर्जी इंश्योरेंस मामले का किया था खुलासा

RTI कार्यकर्ता को जान का खतरा, खनन में लगे वाहनों के फर्जी इंश्योरेंस मामले का किया था खुलासा

PEN POINT, लालकुआं : यहाँ एक आरटीआई कार्यकर्ता को गौला नदी में खनन में लगे वाहनों के फर्जी इन्श्योरेन्स के मामले का खुलासा करना पड़ा मंहगा”आरटीआई कार्यकर्ता को मामले से जुड़े वाहन स्वामियों से धमकियां मिलने लगी है। यहाँ के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने फर्जी इन्श्योरेन्स के मामले का खुलासा किया था। इसके बाद जो कार्रवाई हुई उसमें दो वाहन स्वामियों को जेल जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि इसके बाद कई और फर्जी इंश्योरेंस दिखने वाले लोग जेल जा सकते हैं। दरससल ये सब हुआ एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक आरटीआई कार्यकर्ता के खोजी अभियान से जिसके बाद आरोपी इस एआरटीआई कार्यकर्ता की जान के दुश्मन बन बैठे है। पीड़ित ने इस बावत पुलिस को तहरीर दी है।

'Pen Point

लालकुआं निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सतीश कुमार ने अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। आरटीआई कार्यकर्ता के मुताबिक उसकी फोटो वाहन स्वामी अपने सोशल मीडिया ग्रुपों में शेयर कर रहे हैं। सतीश का कहना है कि उसकी सूचना से घबराए वाहन स्वामी मेरी साथ कोई भी अनहोनी कर सकते हैं। ऐसे में उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है। इस आधार पर उसने पुलिस से जानमाल कि गुहार लगाई है।

लालकुआं निवासी आरटीआई कार्यकर्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए लालकुआ निवासी परवेज खान और रमेश शास्त्री से बताया जान माल का खतरा बताया है। अब पुलिस मामले की जांच करने में लग गयी है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required