Search for:
  • Home/
  • क्राइम न्यूज़/
  • पहाड़ में वारदात : खून के रिश्तों ने ही बहाया अपनों का खून !

पहाड़ में वारदात : खून के रिश्तों ने ही बहाया अपनों का खून !

PEN POINT, पिथौरागढ़: पहाड़ों में भी लोग अब आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से नहीं कतरा रहे हैं। यहां तक कि खून के रिश्ते ही खून के प्यासे बन जा रहे हैं। ताजा मामला सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से सामने आया है। जहां एक चाचा ने हो दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दे दिया। मिली जानकारी के मुताबिक एक चाचा ने भतीजे को धारदार हथियार से काट कर मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य हत्या कांड के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि कोतवाली जौलजीबी पुलिस को सूचना मिली कि चिफलतारा में देर रात हयात सिंह पुत्र अर्मा सिंह ने मामूली विवाद पर अपने भतीजे नारायण सिंह के सर दराती से हमला कर घायल कर दिया, सूचना सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल नारायण सिंह को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चाचा हयात सिंह फरार हो गया।

मामले में मृतक के पिता मथुरा सिंह के तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के पूछताछ में प्रथम दृष्टया पाया गया है कि पारिवारिक विवाद चल रहा था और विवाद में हत्या हुई है। हत्या के बाद से गांव में गम का माहौल है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required