Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने नगर पालिका के खिलाफ खोला मोर्चा

जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने नगर पालिका के खिलाफ खोला मोर्चा

PEN POINT, PAURI : पौड़ी में नगर पालिका की जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने नागरिक कल्याण मंच व शहर वासियों के साथ मिलकर शहर में पालिका के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेस और शहरवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम के कार्यकाल पर कई सवाल खड़े किए और उन्हें हटाने की मांग सरकार से की।

कांग्रेस का कहना है कि लगातार पौड़ी नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं। कई मामले में नगर पालिका अध्यक्ष दोषी तक पाए गए हैं। बावजूद इसके अब तक प्रदेश सरकार ने नगर पालिका अध्यक्ष को बर्खास्त करने की जहमत नही उठाई। ऐसे में अपना विरोध दर्ज कर कांग्रेस पार्टी ने नागरिक कल्याण मंच के साथ मिलकर नगरपालिका परिसर का घेराव किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने चेतावनी दी कि अगर प्रदेश सरकार ने पालिका अध्यक्ष को भ्रष्टाचार के मामले में पदमुक्त नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह, सरिता नेगी सहित तमाम कांग्रेसी अन्य लोगों के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह, सरिता नेगी सहित तमाम कांग्रेसी अन्य लोगों के साथ मौजूद रहे और पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required