Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • पुलिस ने प्रतिबंधित कछुए बरामद किये, अभियुक्त फरार

पुलिस ने प्रतिबंधित कछुए बरामद किये, अभियुक्त फरार

PEN POINT, DINESHPUR : दिनेशपुर थाने के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विजयनगर गांव के पास सड़क पर घेराबंदी कर 10 प्रतिबंधित कछुए बरामद किये। इन्हें बोरी में बंद किया गया था। लेकिन तस्कर बोरी छोड़ कर फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस ने छानबीन करने पर अभियुक्त का नाम पता कर लिया है। जिसे बसंतीपुर निवासी प्रकाश मंडल बताया गया है। इस दौरान थाना अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा है कि किसी भी कीमत पर दिनेशपुर थाना क्षेत्र में क्राइम नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे बहुत जल्द प्रकाश मंडल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कहा अपराधियों कि पहुँच चाहे कितनी ऊंची क्यों न हो, उन्हें हर हाल में सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required