Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • बेमौसम : गर्मी से राहत लेकिन खेती के लिए बड़ा खतरा है ये बारिश

बेमौसम : गर्मी से राहत लेकिन खेती के लिए बड़ा खतरा है ये बारिश

PEN POINT, DEHRADUN:: शुक्रवार की रात से प्रदेश में जारी फिमझिम बारिश अब भी जारी है। इससे पहाड़ों के ऊंचाई वाले इलाको में तापमान गिरने से हुई बर्फबारी से ठिठुरन लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार दून में रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक एक घंटे के भीतर 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

प्रदेश में देवीधुरा, जखोली, नैनीताल, धनोल्टी, चकराता, भीमताल, मुक्तेश्वर ज्योलीकोट आदि स्थानों पर सर्वाधिक पानी बरसा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रह सकते हैं और बारिश जारी रह सकती है।

पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा व चोटियों पर हिमपात के आसार बने हुए हैं, वहीँ निचले इलाकों में आंधी और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इस बारिश ने देहरादून सहित आसपास के इलाकों में जहाँ बीते कुछ दिनों से गर्मी से लोग परेशान होने लगे थे, बड़ी राहत दी है। एक बार फिर से यहाँ लोगों ने गर्म कपड़े रजाइयां और अन्य गरम कपड़े बाहर निकाल दिए हैं।

इस मौसम में हुई बारिश खेती के लिए नुक्सान दायक हो सकती है। कृषि जानकारों के मुताबिक इस वक्त हुई बारिश और ओला वृष्टि गेंहूँ की फसल के लिए खतरा साबित होगी। इससे किसानों की खड़ी फसल को नुक्सान पहुंचेगा। पहले ही किसान समय पर बारिश न होने से उत्पादन पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव से डरा हुआ था और अब बारिश खड़ी फसल के लिए खतरा बनी हुई है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required