Search for:
  • Home/
  • देश/दुनिया/
  • सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी ने रोकी भारत जोड़ो यात्रा

सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी ने रोकी भारत जोड़ो यात्रा

 कश्‍मीर में यात्रा के दौरान पुलिस पर लगाया सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप

Pen point, देहरादून : कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व लोकसभा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा कश्‍मीर के अनंतनाग क्षेत्र में सुरक्षा कारणों के चलते रोक दी गई। यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी ने पुलिस पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। राहुल गांधी और भारत यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होने के कुछ देर बाद यात्रा फिर शुरू की गई। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में पूरी होगी.

7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने आखिरी पड़ाव कश्‍मीर में चल रही है. 3570 किमी लंबी इस पैदल यात्रा में कांग्रेस के अलावा फिल्म, साहित्य, राजनीति, सेवानिवृत्त वरिष्‍ठ अफसर, सेवानिवृत्त वरिष्‍ठ सैन्य अधिकारियों के साथ ही विभिन्न क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग राहुल गांधी के साथ कदमताल कर चुके हैं। शुक्रवार को कश्‍मीर क्षेत्र में प्रवेश  करते हुए यात्रा में राहुल गांधी के साथ जम्मू कश्‍मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कदम मिलाए। इसी दौरान रामबड़ जिले के क्वाजीडंग में यात्रा में स्थानीय पुलिस द्वारा भीड़ को नियंत्रित न करने और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर राहुल गांधी के सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की सलाह पर राहुल गांधी ने यात्रा रोक ली। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगातार लापरवाही बरत रही है और यात्रा में भीड़ प्रबंधन के साथ ही सुरक्षा में लगातार चूक की जा रही है, ऐसे में अपने सुरक्षा कर्मियों की सलाह व उनकी शंकाओं के चलते यात्रा को रोकना पड़ रहा है।

हालांकि, कुछ देर बाद यात्रा फिर से शुरू हो गई। यात्रा यहां से अनंतनाग में प्रवेश करेगी और सोमवार को श्रीनगर में पहुंचकर समाप्त की जाएगी. यहां राहुल गांधी पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद शेर ए कश्‍मीर क्रिकेट स्टेडियम श्रीनगर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यात्रा का औपचारिक समापन करेंगे। गौरतलब है कि 7 सितंबर 2022 से शुरू हुई यात्रा अब तक 12 राज्यों से गुरजते हुए साढ़े तीन हजार किमी की पैदल दूरी तय कर चुकी है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required