Search for:
  • Home/
  • राजनीति/
  • Manish Sisodia Arrested: थाड़ी देर में कोर्ट में पेश होंगे सिसोदिया, आप का प्रदर्शन जारी, पुलिस से हुई झड़प !

Manish Sisodia Arrested: थाड़ी देर में कोर्ट में पेश होंगे सिसोदिया, आप का प्रदर्शन जारी, पुलिस से हुई झड़प !

CBI Arrest Education Minister: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया। शराब घोटाले के सिलसिले में कल 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया। सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगहों पर तीखी झड़पें हुई हैं।

दिल्ली में शराब नीति मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर आप नेता काला रिबन बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आप कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर आप नेता काला रिबन बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस और आर कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हो गई है। पंजाब में भाजपा कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। बेंगलुरु में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। फतेहपुर बेरी थाने से पार्टी दफ्तर पहुंचे सभी आप नेता। फतेहपुर बेरी थाने से आप नेताओं को छोड़ दिया गया है। जिसके बाद सभी नेता पार्टी ऑफिस पहुंच गए हैं। बता दें कि कल आप के 36 नेताओं को पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर हिरासत में लिया था। सौरभ भारद्वाज, आतिश, जस्मीन शाह सहित अन्य नेता पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं। आप दफ्तर में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। वहीं, आप नेताओं को पार्टी कार्यालय पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिश, जस्मीन शाह सहित अन्य नेता पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं।

आप मुख्यालय के बाहर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आप मुख्यालय के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। चंडीगढ़, भोपाल में आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोपाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

गोपाल राय ने भाजपा पर बोला हमला

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई और अडानी से यारी जारी है यह सवाल उठाता है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। यह सारे मंत्रियों को गिरफ्तार कर लें उसके बाद भी सरकार और लड़ाई भी चलेगी। वह बताएं कि उन्होंने छापे किए उसमें क्या मिला?

मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे ज्यादातर CBI अधिकारी: केजरीवाल 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी।

पुलिस कर रही वाहनों की चेकिंग

भीष्म पितामह मार्ग पर साईं बाबा मंदिर के पास बैरिकेड लगाकर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। हर गाड़ी को चेक किया जा रहा है और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को सीबीआई मुख्यालय की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी सुबह पांच बजे से यहां तैनात हैं।

आप दफ्तर के आसपास धारा 144 लागू

दिल्ली के आईटीओ लोकेशन में स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के आसपास दिल्ली पुलिस के द्वारा धारा 144 लगाई गई है। वहीं, सेंट्रल दिल्ली के आसपास अर्ध सैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।

संजय सिंह और गोपाल राय को पुलिस हिरासत से छोड़ा गया

सांसद संजय सिंह और मंत्री गोपाल राय समेत 36 आप नेताओं को पुलिस हिरासत से छोड़ा जा रहा है। कल धारा 144 का उल्लंघन करने पर उन्हें हिरासत में लिया गया था।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required