Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • मौसम ने बदली करवट, चारों धामों में जमकर हुई बर्फवारी, देखें वीडियो

मौसम ने बदली करवट, चारों धामों में जमकर हुई बर्फवारी, देखें वीडियो

Pen Point, Dehradun : मौसम के अचानक करवट बदलने से उत्तराखंड के उंचाई वाले इलाकों में मौसम की दूसरी बर्फवारी शुरू हो गई है। जिससे पूरे राज्य में बारिश के साथ सर्द हवाएं चलने लगी हैं। मौसम के इस मिजाज के साथ ही राज्य में ठंड की शुरूआत भी हो गई। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों में सोमवार सुबह से बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी। जिसके चलते चारधाम यात्रा पर आए लोगों ने ठिठुरते हुए धामों के दर्शन किये।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए रहे। मैदानी इलाकों के साथ ही मध्य हिमालय के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जबकि उच्च हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश के बाद बर्फ गिरने लगी।

मौसम विज्ञान विभाग के के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती प्रसार के रूप में जम्मू के अलग-अलग हिस्सों तथा उससे सटे पाकिस्तान के निचले स्तरों पर सक्रिय है। इसके कारण बना चक्रवाती प्रसार पंजाब के निचले स्तरों पर जारी है। वहीं दूसरा, पश्चिमी विक्षोभ मध्य स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना हुआ है।
इसके अलावा, निचले स्तरों पर अरब सागर से उत्तर पश्चिम भारत तक नमी आ रही है। वहीं, एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण भारत में तमिलनाडु के तटीय इलाकों और पर फैला हुआ है। जबकि एक और चक्रवाती प्रसार लक्षद्वीप क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल तट पर नजर आ रहा है।

इसके कारण, 17 अक्टूबर के आसपास दक्षिण पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का पूर्वानुमान है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान और तेज होने के आसार बने हुए हैं।

देखें गंगोत्री धाम में बर्फवारी का ये वीडियो-

 

फोटो एवं वीडियो साभार- रजत सेमवाल, गंगोत्री

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required