Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • नुक्ताचीनी: राज्य के विधायकों की संपत्ति में दिन दुनी रात चौगुनी बढ़ोत्तरी

नुक्ताचीनी: राज्य के विधायकों की संपत्ति में दिन दुनी रात चौगुनी बढ़ोत्तरी

गणेश जोशी, रेखा आर्य, प्रदीप बत्रा समेत कई भाजपा विधायकों की पांच साल में दोगुनी से अधिक बढ़ी संपत्ति
PEN POINT, DEHRADUN : भारतीय जनता पार्टी के विधायकों पर पिछले पांच सालों में मां लक्ष्मी की कृपा खूब बरसी है। भाजपा के ज्यादातर विधायकों की संपत्ति में इस दौरान दोगुनी से ज्यादा वृद्धि हुई है तो कई विधायकों की संपति में कई गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं मौजूदा विधानसभा में 70 में से 58 विधायक करोड़पति हैं।
आमतौर पर बीते लंबे समय से सुर्खियां बनी हुई रहती है कि उत्तराखंड राज्य की माली हालत ठीक नहीं है। राज्य पर कर्ज लगातार बढ़ रहा है, सरकार बाजार से उधार लेकर विकास कार्यों, वेतन भत्तों के भुगतान का इंतजाम कर रही है। राज्य पर करीब 68 हजार करोड़ रूपये से अधिक का कर्ज हो चुका है और राज्य की माली हालत हर साल बिगड़ रही है। लेकिन, तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है कि इन सालों में राज्य के विधायकों पर लक्ष्मी कृपा खूब बरसी है। पांच साल में ही राज्य के ज्यादातर विधायकों की संपत्ति में दोगुनी से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य में विधायकों की ओर से 2017 और 2022 के चुनावी हलफनामों में दी गई संपति के आंकड़ों पर गौर करें तो विधायकों की संपति में दिन दोगुनी रात चौगुनी बढ़ोत्तरी हुई है।
आईए जानते है किन किन विधायकों की संपति में बढ़ोत्तरी हुई है –

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संपति में पांच सालों में करीब 129 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 2017 विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामें के मुताबिक उनके पास करीब 49 लाख की संपति थी लेकिन 2022 में दिए गए चुनावी हलफनामें मंे उनकी संपति बढ़कर साढ़े तीन करोड़ रूपये के करीब पहुंच गई।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर भी पांच सालों में लक्ष्मी कृपा खूब बरसी है। 2017 में उनके द्वारा घोषित संपति 3 करोड़ रूपये के करीब थी जो 2022 में बढ़कर 9 करोड़ रूपये से अधिक हो गई। यानि संपति में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोत्तरी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, 2017 में दिए गए संपति के विवरण के अनुसार इसके पास 12 करोड़ रूपये की संपति थी लेकिन 2022 में दाखिल विवरण के मुताबिक इनकी संपति 2017 के मुकाबले दोगुनी ज्यादा बढ़कर 25 करोड़ रूपये से अधिक हो गई है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की 2017 में संपति 67 लाख रूपये की थी लेकिन 2022 में बढ़कर ढाई करोड़ रूपये से अधिक हो गई।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी की संपति में भी पांच सालों में दोगुनी के करीब बढ़ोत्तरी हुई। 2017 में दिए गए विवरण के अनुसार उनके पास साढ़े 3 करोड़ रूपये से अधिक की संपति थी जो बढ़कर 7 करोड़ रूपये से अधिक हो गई।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की 2017 में संपति सवा 3 करोड़ रूपये से बढ़कर 5 करोड़ रूपये हो गई।
रूड़की से विधायक प्रदीप बत्रा की संपति पांच सालों में चौगुनी हो गई। 2017 में तीन करोड़ रूपये की संपति वाले प्रदीप बत्रा की 2022 तक 12 करोड़ रूपये की संपति के मालिक हो गए हैं।

इसके अलावा पांच सालों में दोगुनी संपति करने वाले विधायक
यशपाल आर्य
उमेश शर्मा काउ
मदन सिंह कौशिक
दीवान सिंह बिष्ट
विनोद चमोली
बंशीधर भगत
सहदेव पुंडीर
खजान दास
भरत सिंह चौधरी

पांच सालों में यह विधायक बने करोड़पति
2017 से लेकर 2022 के बीच 10 ऐसे विधायक है जो करोड़पति बन गए। 2017 में दिए गए चुनावी हलफनामे में एक करोड़ रूपये से कम संपति दर्शाने वाले यह विधायक 2022 में दिए गए हलफनामे के अनुसार करोड़पति हो चुके हैं।
करोड़पति हुए विधायक
पुष्कर सिंह धामी
राम सिंह कैड़ा
चंदन राम दास
सुबोध उनियाल
अरविंद पांडे
प्रेम सिंह राणा
विशन सिंह चुफाल
डॉ. धन सिंह रावत

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required