Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • निकाय-निगम चुनाव के लिए AAP नेताओं ने शुरू की संगठन स्तर पर तैयारियां

निकाय-निगम चुनाव के लिए AAP नेताओं ने शुरू की संगठन स्तर पर तैयारियां

PEN POINT, DEHRADUN : साल के आखिर तक उत्तराखंड में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मियां देखी जाने लगी हैं। अभी दिल्ली में MCD चुनाव में मन मुताबिक परिणाम से गदगद आम आदमी पार्टी AAP उत्तराखंड में भी कुछ ऐसा परिणाम की आशा के साथ तैयारियों में जुट गयी है।

प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंहबिष्ट* संगठान की इकाइयों से विचार-विमर्श कर निगम के चुनाव में मजबूती से लड़ने के लिए ऊर्जा भरने का काम कर करेगें। उनका गढ़वाल मंडल का भ्रमण करने के बाद अब कुमाऊं मंडल का प्रस्तावित भ्रमण दौरा शुरू हो गया है। 24 से 28 फरवरी तक बिष्ट कुमाऊं के जिलों में संगठन की इकाइयों से गहन विचार-विमर्श कर पार्टी को मजबूत करने और प्रदेश में भाजपा की सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफास करने को कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे।

बिष्ट ने कहा कि वे पार्टी संगठन सरकार की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। राज्य सरकार कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन में मजबूती से आवाज उठाने का काम आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता करेगा। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से प्रदेश सरकार ने युवाओं पर लाठियों की जोर आजमाइश की और उनके आंदोलन को फेल करने की साजिश हुई, उससे तो यही लगता है कि सरकार अपने मंसूबों में असफल हुई। पूरा प्रदेश बेरोजगारी ,महंगाई ,पलायन की मार झेल रहा है। वहीँ जोशीमठ के आपदा प्रभावित अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।

उन्होंने साफ़ किया कि नगर निकाय और निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी जीत दर्ज कराने का हर सम्भव प्रयास करेगी। यही जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम करेगा। इस बावत संगठन की बैठकों में तमाम जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रभारी वार्ड अध्यक्ष कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required