Search for:

क्यों मनाया जाता है 7 दिसम्बर को Armed Forces Flag Day ?

PEN POINT, DEHRADUN : आज दिन है गुरूवार और तारीख है 7 दिसंबर। यह तारीख़ हम भारतीयों के लिए बेहद खास है। क्योंकि आज हमारे देश की आन-बान और शान हमारी सेनाओं के लिए उसके देश वासियों की तरफ से सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed forces flag day) मनाया जाता है।

इसकी शुरुआत कैसे हुई आइये थोड़ा इस बात को भी जान लेते हैं। दरअसल आजादी के बाद साल 1949 में 28 अगस्त को तत्कालीन भारत सरकार भारतीय सेना के जवानों के कल्याण के लिए एक समिति का गठन किया था। इस समिति ने हर साल 7 दिसंबर को झंडा दिवस मानाने के लिए तय किया। इस समिति का मुख्य उद्देश्य थलसेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के और उनके परिवार के कल्याण का काम करना थ।

इस समिति ने धन जमा करने के लिए लोगों के बीच छोटे झंडे बांटे और इससे चंदा जमा किया। उस दौरान झंडे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) थे। ये रंग हमारी तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करते हैं। देश की विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं में इस दिन, लोगों के भाग लेने और दान करने के लिए कई शो, कार्निवल, नाटक और अन्य मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा, तीन सेवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले लाल, गहरे नीले और हल्के रंगों में टोकन झंडे और कार स्टिकर पूरे देश में वितरित किए जाते हैं। आम लोगों से धन जमा करने और देश के सम्मान की रक्षा के लिए सीमाओं पर बहादुरी से लड़ने वाले शहीदों और जवानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से 7 दिसंबर को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required