Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • पर्वतारोही सविता कंसवाल को याद कर भावुक हुई अभिनेत्री कल्कि केकलां

पर्वतारोही सविता कंसवाल को याद कर भावुक हुई अभिनेत्री कल्कि केकलां

बीबीसी ने सविता कंसवाल के साथ अभिनेत्री कल्कि केकलां का पोडकॉस्ट किया जारी, कल्कि केलकां ने पूरी दुनिया को बताई सविता कंसवाल की कहानी
PEN POINT, DEHRADUN : बीते साल अक्टूबर महीने में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रशिक्षण के दौरान द्रौपदी का डांडा में हुए हिमस्खलन में जान गंवाने वाली एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल को बीबीसी ने हिंदी व इंग्लिश के लिए एक पोडकॉस्ट में याद कर मशहूर अभिनेत्री कल्कि केकलां भावुक हुई। बीते साल कल्कि केलकां ने सविता से मुंबई मंे मुलाकात कर बीबीसी के लिए उससे बातचीत की थी। उसके कुछ महीनों बाद ही सविता कंसवाल की द्रौपदी का डांडा में हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर प्रशिक्षणार्थियों के साथ अपनी जान गंवा बैठी थी।

'Pen Point

उत्तरकाशी के लौंथ्रू गांव निवासी सविता कंसवाल तब चर्चा में आई थी जब उसने मात्र 16 दिनों में दुनिया की सबसे उंची चोटी एवरेस्ट और माउंट मकालू को फतह किया था। बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली सविता कंसवाल की यह उपलब्धि असाधारण थी और इस उपलब्धि ने सविता कंसवाल का नाम घर घर पहुंचा दिया था। घर की खराब आर्थिक स्थिति में सविता कंसवाल ही परिवार को सहारा देने वाली इकलौती कमाउ सदस्य थी। माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू के सफल आरोहण के बाद सविता ने उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वातारोहण संस्थान में बतौर प्रशिक्षक सेवाएं देना शुरू कर दिया था। बीते साल 4 अक्टूबर को सविता कंसवाल की प्रशिक्षण के दौरान द्रौपदी का डांडा में हिमस्खलन की चपेट में आने मौत हो गई थी। इस हिमस्खलन में 29 लोगों की मौत हुई थी।

बीबीसी की ओर से बीते बुधवार को प्रख्यात अभिनेत्री कल्कि केकलां का सविता कंसवाल पर पोडकॉस्ट जारी किया। कल्कि केलकां सविता कंसवाल से हुई मुलाकात को याद कर इस पोडकॉस्ट में भावुक हुई। वह कहती है कि बीते साल सविता कंसवाल से मुंबई में उनकी चार घंटे के लिए मुलाकात हुई। कल्कि बताती है कि सविता के साथ इंटरव्यू रिकार्ड करने के चार महीने बाद ही एक त्रासद घटनाक्रम की उन्हें जानकारी मिली जिसमें सविता के निधन की खबर थी। उसके बाद कल्कि केलकां और उनकी टीम ने सविता के परिवार से बातचीत की और सविता के बारे में और ज्यादा जाना। जिसे इस पोडकॉस्ट में शामिल किया। बीबीसी के लिए कल्कि केलकां माई इंडियन लाइफ के नाम से पोडकॉस्ट जारी करती हैं। इस पोडकॉस्ट में सविता कंसवाल की शुरूआती जिंदगी से लेकर उसकी उपलब्धियों और उस त्रासद घटना के बारे में भी बताया गया है। 13 मिनट लंबे इस पोडकॉस्ट में बीते साल सविता कंसवाल के साथ रिकार्ड इंटरव्यू को भी जारी किया गया है।
आप यह पोडकॉस्ट बीबीसी पर सुन सकते हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required