Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • हवाई सेवा : अब देहरादून से अयोध्या, वाराणसी और अमृतसर के लिये सीधी फ्लाइट

हवाई सेवा : अब देहरादून से अयोध्या, वाराणसी और अमृतसर के लिये सीधी फ्लाइट

Pen Point, Dehradun : देहरादून एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं को लगातार विस्तार मिल रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को देहरादून से उत्तर प्रदेश के अयोध्या और वाराणसी समेत पंजाब के अमृतसर के लिए उड़ान संचालन की मंजूरी दी है। इस संबंध में सरकार की ओर से जारी की गई आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार तीन उड़ान सेवाएं 6 मार्च बुधवार से शुरू होंगी। उल्लेखनीय है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी लंबे समय से इन शहरों के लिये उड़ान संचालन पर जोर दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है।

इन नई सेवाओं के संचालन के तहत देहरादून-वाराणसी फ्लाइट पंतनगर होते हुए उड़ान भरेगी। एक फ्लाइट बुधवार को उद्घाटन के दिन सुबह 9.40 बजे देहरादून से टेक ऑफ करेगी और 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से दोपहर 12.15 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1.55 बजे उत्तराखंड की राजधानी पहुंचेगी।

इसके अलावा देहरादून-अमृतसर फ्लाइट दोपहर 12 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगी और दोपहर 1.10 बजे देहरादून पहुंचेगी। अमृतसर के लिए फ्लाइट देहरादून से दोपहर 1.35 बजे उड़ान भरेगी और 2.45 बजे पंजाब के शहर पहुंचेगी। देहरादून से वाराणसी के लिए सुबह 9.50 बजे फ्लाइट उत्तराखंड की राजधानी से उड़ान भरेगी और 10.35 बजे पंतनगर पहुंचेगी। पंतनगर से फ्लाइट सुबह 11.15 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1.00 बजे वाराणसी में लैंड करेगी। वाराणसी से वापसी उड़ान दोपहर 1.40 बजे उड़ान भरेगी और 3.25 बजे पंतनगर पहुंचेगी। यह दोपहर 3.50 बजे पंतनगर से देहरादून की यात्रा शुरू करेगी और शाम 4.35 बजे पहुंचेगी।

बताते चलें कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से पहले, मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर शहरों के बीच उड़ान संचालन शुरू करने का अनुरोध किया था।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required